वायरल न्यूज़

इस IITian कपल ने छोड़ी लाखों की सैलरी वाली नौकरी, पानीपुरी को बनाया ब्रांड...पूरी कहानी कर देगी हैरान

IITian couple Pani Puri Business: IIT गुवाहाटी से पढ़ी अंकिता खांटे ने कॉरपोरेट की मोटी सैलरी वाली नौकरी छोड़ अपने शौक को बिज़नेस बना लिया। लंदन जाकर उन्होंने घर से शुरू किया ‘द बूज़ी क्लब’, जहां वह खास भारतीय व्यंजन और पानीपुरी परोसती हैं।

Image

IITian कपल ने छोड़ी लाखों की सैलरी वाली नौकरी, पानीपुरी को बनाया ब्रांड (फोटो: Instagram/the.bouzi.club)

IITian couple Pani Puri Business: IIT गुवाहाटी से पढ़ाई करने के बाद अंकिता खांटे एक अच्छी नौकरी कर रही थीं। वह बेंगलुरु में एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में प्रोडक्ट डिजाइनर थीं और उनकी सैलरी भी अच्छी थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन दो साल पहले उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया। उनके पति अमन कृष्णा को लंदन के एक बड़े बैंक में डेटा साइंटिस्ट की नौकरी मिली और दोनों ने विदेश जाने का फैसला किया। लंदन पहुंचने के बाद अंकिता की लाइफस्टाइल अचानक बदल गई। भारत में जहां उनका दिन बहुत व्यस्त रहता था, वहीं लंदन में शुरुआत में उन्हें काफी खाली समय मिलने लगा। इस महिला ने अपने पति अमन कृष्णा के साथ मिलकर हर महीने एक टिकटेड सपर क्लब द बूजी क्लब (The Bouzi Club) आयोजित कर रही हैं।

अंकिता को खाना बनाना हमेशा से पसंद

अंकिता बताती हैं, “मेरे पास अचानक समय आ गया था और मैं उसे यूं ही बर्बाद नहीं करना चाहती थी। मैं कुछ नया करना चाहती थी।” यहीं से उनके पुराने शौक को उड़ान मिली। अंकिता को खाना बनाना हमेशा से पसंद था। भारतीय स्वाद, घर का खाना और नए प्रयोग उनका जुनून था। धीरे-धीरे उन्होंने अपने घर से लोगों को बुलाकर खाना खिलाना शुरू किया। पहले यह सिर्फ दोस्तों और रिश्तेदारों तक सीमित था, लेकिन लोगों को उनका खाना इतना पसंद आया कि बात फैलने लगी। फिर अंकिता ने अपने सपर क्लब का नाम रखा ‘द बूजी क्लब’। यहां वह खास भारतीय व्यंजन परोसती हैं, जो आमतौर पर लंदन के रेस्तरां में नहीं मिलते।

गोलगप्पे का एक मजेदार तरीका निकाला

ढोली कढ़ी और नागपुर स्टाइल सांबर वड़ी जैसे क्षेत्रीय स्वाद लोगों को बहुत पसंद आए। उनका तरबूज और फेटा चीज सलाद भी मेन्यू का खास हिस्सा बन गया। अंकिता ने देखा कि शुरुआत में लोग थोड़ा झिझकते थे। बातचीत जल्दी शुरू नहीं होती थी। तब उन्होंने गोलगप्पे का एक मजेदार तरीका निकाला जैसे ही गोलगप्पे परोसे जाते, लोग खुलकर बात करने लगते। हर किसी के पास पानीपुरी से जुड़ी कोई न कोई याद होती है। इससे माहौल तुरंत दोस्ताना बन जाता है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article