वायरल न्यूज़

विदेशी महिला ने लगाए ऐसे ठुमके, डांस मूव्स देख दीवाने हुए लोग, कहा - इसने तो प्रीति जिंटा को भी फेल कर दिया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 21, 2023, 01:55 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी महिला डांस करती नजर आ रही है। ऐसे में इस महिला के डांस मूव्स देखने के बाद आप भी उसके दीवाने हो जाएंगे।

Image

विदेशी महिला का डांस वीडियो वायरल (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • विदेशी महिला ने लगाए जमकर ठुमके
  • प्रीति जिंटा के गाने पर किया धांसू डांस
  • इंटरनेट पर धूम मचा रहा ये वीडियो

Foreign Woman Dance Video: इंटरनेट पर यूं तो आपने कई डांस वीडियो देखे होंगे, सोशल मीडिया पर काफी ऐसे रील्स आपको दिख जाएंगे, लेकिन जो वीडियो (Viral Video) हम आपके लिए लेकर आए हैं, उसे देखने के बाद आपका दिन बन सकता है। ये ऐसा डांस वीडियो है, जिसे देखने के बाद लोग काफी एंजॉय भी कर रहे हैं। यह वीडियो एक महिला का है, जिसने प्रीति जिंटा के गाने पर काफी बेहतरीन डांस किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में प्रीति जिंटा के गाने 'इट्स द टाइम टू डिस्को..' पर डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो में महिला ने इतनी खूबसूरती और एनर्जी के साथ डांस किया है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। और शायद आप इस महिला की तुलना प्रीति जिंटा से ही कर दें। दरअसल, काफी लोगों ने महिला के इस जबरदस्त डांस की तारीफ भी की है। वैसे बता दें कि ये महिला भारत की नहीं बल्कि जर्मनी की है, जो बॉलीवुड गाने पर डांस वीडियो बनाती है और इस महिला का नाम नीना है।

विदेशी महिला का डांस वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई इसने तो प्रीति जिंटा को ही फेल कर दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसकी एनर्जी तो हीरोइनों से भी अधिक है। बता दें, इस वीडियो को 'naina.wa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article