वायरल न्यूज़

Dance Video: बच्ची ने लड़की की उतारी ऐसी नकल, देखकर बड़े-बड़े डांसर शरमा जाए, धुरंधरों के भी फूल पड़े हाथ-पांव

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 8, 2023, 03:42 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक बच्ची का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो एक लड़की के साथ डांस कर रही है। इन दोनों की कोरिग्राफी इतनी जबरदस्त है कि डांस से आपकी नजरें नहीं हटेंगी। इनके डांस को देख बड़े-बड़े धुरंधरों के भी हाथ-पांव फूल जाएंगे।

Image

बच्ची का डांस वीडियो वायरल (Image Credit : angeljighyasha/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्ची ने लड़की के साथ किया जबरदस्त डांस
  • कोरियोग्राफी देख लोग हो गए दीवाने
  • जमकर वायरल हो रहा ये डांस वीडियो

Dance Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने पर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, ये वीडियो (Viral Video) एक बच्ची का है, जिसमें एक लड़की के साथ वह डांस कर रही है। दोनों के इस डांस परफॉर्मेंस को देखने के बाद आप सपना चौधरी के डांस को भी भूल जाएंगे। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और बच्ची का काफी तारीफ भी की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की और एक बच्ची साथ में डांस कर रही हैं। सपना चौधरी के जले गाने पर डांस करती इन दोनों लड़कियों की कोरियोग्राफी भी काफी जबरदस्त है। ऐसे में इनके डांस को भी यूजर्स द्वारा काफी सराहा जा रहा है। ऐसे में लोग इस छोटी बच्ची के डांस को देख सपना चौधरी से उसकी तुलना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ये बच्ची तो डांस में सपना चौधरी को भी पीछे छोड़ सकती है।

बच्ची का डांस वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि दोनों ने काफी बेहतरीन डांस किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप दोनों ने तो डांस फ्लोर पर आग लगा दिया। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'angeljighyasha' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article