सोशल मीडिया (Social Media) पर इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग हैरान हो गए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी कूड़े के डंपिंग यार्ड से एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां बीनने के लिए लोगों की भीड़ जमा हुई है। वीडियो में बच्चे और बड़े कूड़े के ढेर से चॉकलेट और टॉफियों के पैकेट्स उठाते और उन्हें थैलों व बोरियों में भरते नजर आ रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
कानपुर की बताई जा रही है यह घटना
इस को सोशल मीडिया (Social Media) के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। हमने इसे सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने वाले @Mariyam_MBD नाम के यूजर के अकाउंट से लिया है। वायरल वीडियो (Viral Video) के कैप्शन में घटना की थोड़ी सी जानकारी भी दी गई है। जिसमें बताया जा रहा है कि यह मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया की है। जहां किसी कंपनी या व्यापारी का एक्सपायर्ड स्टॉक फेंका गया था। जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली, कई लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां चॉकलेट और टॉफियां लूटने की होड़ लग गई।
एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियों को लूटने के लिए उमड़ी भीड़
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग कूड़े के ढेर पर चढ़कर सामान बीनते दिखाई दे रहे हैं। कई लोगों के हाथों में थैले और बोरियां नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इनमें बच्चे भी शामिल दिखाई दे रहे हैं। वीडियो (Video) सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कुछ लोगों का कहना है कि मुफ्त में सामान मिलने के लालच में लोग यह भूल गए कि चीजें एक्सपायर्ड हैं और कूड़े में फेंकी गई हैं। वहीं, कुछ लोगों ने इस घटना को गरीबी और जागरूकता की कमी से जोड़कर देखा। लोगों का यह भी सवाल है कि आखिर एक्सपायर्ड खाद्य सामान को खुले में इस तरह क्यों फेंका गया?
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
