वायरल न्यूज़

Prank Video: मॉल में अचानक से गिरा लड़का, फिर करने लगा ऐसी हरकत, मुंह खोल देखते रह गए लोग

इंस्टाग्राम पर एक प्रैंक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का मॉल घूमने जाता है और वही चक्कर खाकर गिर जाता है। इसके बाद वह कुछ ऐसा करता है, जिसे देख सभी शॉक्ड रह जाते हैं।

Image

लड़के ने मॉल में किया खतरनाक प्रैंक (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS

Dance Prank Video: इन दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के काफी वीडियो देखने को मिल रहे हैं। इनमें काफी हद तक प्रैंक वीडियो भी देखने को मिलता है, जो लोगों को काफी पसंद भी आता है। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो एक प्रैंक वीडियो है। ये इतना खतरनाक है कि पहली दफा देखने के बाद आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। हालांकि, उसके बाद लड़के ने किया, उसे देख आप अपना माथा पीटने लगेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का मॉल जाता है और वहां अचानक से गिर जाता है। सभी लोगों को लगता है कि शायद ये गर्मी का प्रभाव हो, जिससे वह चक्कर खाकर गिर गया है। तभी लड़का खड़ा होता है और मस्ती भरा डांस करने लगता है। ऐसे में जितने भी लोग वहां खड़े होते हैं, वे सभी देख दंग रह जाते हैं। लड़के के गिरने पर एक महिला उसे उठाने के लिए जाती है, तभी लड़का खड़ा होता है और महिला वहां से डरकर भाग जाती है। ये पूरा वीडियो काफी मजेदार है।

लड़के ने मॉल में किया खतरनाक प्रैंक

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि मजाक करने की भी एक लिमिट होती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये क्या पागलपंती है। बता दें, इस वीडियो को 'rohitprabha07' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2.7 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article