वायरल न्यूज़

VIDEO: डांस करते-करते बन गए 'दारा सिंह', जमकर एक-दूसरे पर बरसाने लगे घूंसे, लड़ाई देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डांस करते-करते दो लोग आपस में भिड़ गए। जिस अंदाज में दोनों लड़ रहे थे उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

डांस करते-करते भिड़ गए दो लोग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • डांस करते-करते आपस में भिड़ गए दो लोग
  • लड़ने का अंदाज देखकर हर कोई रह गया दंग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना ना जाने कितने वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Today Viral Video) तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) काफी फनी होते हैं, तो कुछ चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग हिल जाता है और आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे और बार-बार इस वीडियो को देखेंगे।

डांस को लेकर लोगों में कितना क्रेज है, इससे हम सब वाकिफ हैं। कुछ लोग डीजे पर ऐसा धमाल मचाते हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक बार फिर डांस का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी 'दुनिया' हिल जाएगी। क्योंकि, डांस करते-करते दो लोग अचानक 'दारा सिंह' बन गए और जमकर एक-दूसरे पर घूंसे बरसाने लगे। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह दोनों एक-दूसरे को घूरते हुए डांस कर रहे हैं। डांस करते-करते एक शख्स दूसरे को धक्का देता है, उसके बाद तो ऐसा खेल शुरू होता है, जिसे देखकर महफिल में मौजूद हर कोई हैरान रह जाता है। देखें वीडियो...

हाहाकारी डांस

वीडियो देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि दोनों ने तो गदर काट दिया। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'anita_suresh_sharma' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि डांस के चक्कर में तो खेल हो गया। कुछ का कहना है कि दोनों जबरदस्त फॉर्म में लग रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article