वायरल न्यूज़

Viral Video: इसे कहते हैं भौकाल...बीच सड़क महिला ने शख्स को उठाकर ऐसे पटका, देखकर बोलती बंद हो जाएगी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने खतरनाक अंदाज में शख्स को बीच सड़क पर उठा कर पटक दिया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Image

खतरनाक लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने शख्स को उठाकर पटका
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया का अलग ही भौकाल है। यहां ऐसे-ऐसे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में कई बार लोग सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ वीडियो (Funny Video) तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों के ठहाके छूट जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दिमाग के तोते उड़ जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे।

आज तक आपने कई लोगों को आपस में लड़ते हुए देखा होगा। कई बार तो बीच सड़क ही लड़ाई शुरू हो जाती है। कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किसी बात को लेकर एक महिला और शख्स के बीच सड़क पर लड़ाई शुरू हो जाती है। महिला खतरनाक अंदाज में शख्स पर हावी हो जाती है। जिस अंदाज में महिला शख्स को सड़क पर उठा कर पटकती है उसे देखकर आपका दिमाग भी चकरा जाएगा। देखें वीडियो...

महिला का हाहाकारी अंदाज

वीडियो देखकर जरूर आप भी हक्के-बक्के रह गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'waah_chhindwara' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि महिला का गजब भौकाल है। किसी का कहना है कि भाई आज तो गदर मच गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article