वायरल न्यूज़

46 साल की उड़ान के बाद रिटायर हुए पिता, पायलट बेटी ने दी ऐसी विदाई कि वायरल वीडियो देख भावुक हो गए यूजर्स

Viral Video: भारतीय वायु सेना और इंडिगो एयरलाइंस में 46 सालों तक शानदार सेवाएं देने के बाद कैप्टन संदीप पुरी रिटायर हो गए हैं। उनकी आखिरी उड़ान के बाद आयोजित विदाई समारोह का एक बेहद भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

पायलट बेटी का भाषण सुन रो पड़े लोग (Photo: Instagram/timesnow)

Viral Video: कहते हैं कि एक पिता के लिए इससे बड़े गर्व का पल कोई नहीं हो सकता जब उसकी संतान उसी की राह पर चलकर उसका नाम रोशन करे। कुछ ऐसा ही नजारा कैप्टन संदीप पुरी के विदाई समारोह में देखने को मिला, जिन्होंने भारतीय वायु सेना (IAF) और इंडिगो एयरलाइंस में पूरे 46 साल तक आसमान की ऊंचाइयों को नापने के बाद अपनी आखिरी उड़ान पूरी की। इस विदाई समारोह का एक बेहद भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (father daughter emotional video) हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हैं।

इस खास दिन को सबसे यादगार बनाया कैप्टन पुरी की बेटी आस्था पुरी ने, जो खुद इंडिगो में एक पायलट हैं। जब आस्था ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए माइक संभाला, तो उनकी आवाज में पिता के लिए असीम गर्व और आंखों में आंसू साफ नजर आ रहे थे। आस्था ने कहा, “मेरे पिता के हर संघर्ष को सलाम।” उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता ने देश की सेवा के लिए दिन-रात मेहनत की, कई रातें जागकर बिताईं और कर्तव्य के चलते अक्सर परिवार से दूर रहे।

कैप्टन संदीप पुरी का करियर अनुशासन और साहस की एक अद्भुत मिसाल

कैप्टन संदीप पुरी का करियर अनुशासन और साहस की एक अद्भुत मिसाल रहा है। उन्होंने अपने सफर की शुरुआत भारतीय वायु सेना से की थी, जहां उन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए उड़ानें भरीं। इसके बाद उन्होंने कमर्शियल पायलट के रूप में इंडिगो जॉइन किया और लाखों यात्रियों को सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुंचाया। आस्था ने भावुक होते हुए कहा कि उनके पापा ने उन्हें सिर्फ हवाई जहाज उड़ाना नहीं सिखाया, बल्कि जिंदगी को ईमानदारी और हिम्मत से जीना सिखाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो यूजर्स को कर रहा भावुक

इस मौके पर कैप्टन पुरी की पत्नी और पूरा परिवार वहां मौजूद था। संदीप पुरी ने खुद इसके बारे में बताया टाइम्स नाउ द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और कह रहे हैं कि माता-पिता का त्याग और बच्चों का ऐसा सम्मान वाकई हर किसी को प्रेरित करता है। 46 साल की इस शानदार पारी के बाद कैप्टन संदीप अब अपने परिवार के साथ सुकून का वक्त बिताएंगे।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article