वायरल न्यूज़

अब तुम ही घर के बड़े हो... कैंसर से जंग हार रहे पिता का बेटे को आखिरी पैगाम, वायरल हुआ रो देने वाला वीडियो

Viral Video: कैंसर से जिंदगी की अंतिम लड़ाई लड़ रहे एक पिता और उनके मासूम बेटे 'मंतरा' के बीच की बातचीत का एक बेहद भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पिता दुनिया से विदा लेने से पहले अपने बेटे को मां की बात मानने, बहनों का ख्याल रखने और रोने के बजाय मजबूत बनने की सीख दे रहे हैं।

Image

दिल को छू लेने वाला पल (तस्वीर साभार- @WokePandemic)

Viral Video: कहते हैं पिता का साया बच्चे के लिए सबसे बड़ा ढाल होता है, लेकिन जब वही साया हमेशा-हमेशा के लिए छूटने वाला हो, तो वह पल कितना दर्दनाक हो सकता है, इसका अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप उठेगा। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जिंदगी की अंतिम सांसें गिन रहे एक पिता ने दुनिया छोड़ने से पहले अपने छोटे से बेटे 'मंतरा' के साथ कुछ पल बिताए और उसे वो अनमोल सीख दी, जो ताउम्र उसके साथ हेगी। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी भावुक हो रहे हैं।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल या घर के बिस्तर पर बैठे पिता अपने मासूम बेटे से बेहद प्यार और गहराई से बात कर रहे हैं। बीमारी से जर्जर शरीर के बावजूद पिता की आवाज में बेटे के प्रति असीम ममता और चिंता झलक रही है। पिता अपने बेटे से कहते हैं, 'अब तुम्हें शैतानी नहीं करनी है। मम्मी जो कहेगी, हमेशा उनकी बात मानना। अपनी दोनों बहनों का हमेशा ख्याल रखना और उनकी रक्षा करना। मासूम मंतरा अपने पिता की हर बात को बड़े ध्यान से सुनता है और मासूमियत से हां में सिर हिलाता है। इस बातचीत का सबसे भावुक क्षण तब आता है जब पिता अपने बेटे को समझाते हैं कि उनके जाने के बाद उसे रोना नहीं है। पिता बहुत ही प्यार से कहते हैं- किसी से यह मत पूछना कि पापा कहां चले गए है। बस इतना याद रखना, जब भी तुम मुझे दिल से याद करोगे, मेरी आत्मा हमेशा तुम्हारे आसपास ही रहेगी।' पिता की यह अंतिम सीख और मासूम बेटे का वह चेहरा किसी की भी आंखों में आंसू ला देने के लिए काफी है। देखें वीडियो...

    सोशल मीडिया पर लोग हुए भावुक

    यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हजारों लोगों ने इस पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। यूजर्स का कहना है कि एक पिता का अपने बच्चे के लिए प्यार दुनिया में सबसे निस्वार्थ होता है। भले ही वह पिता अब इस दुनिया में न रहें, लेकिन मंतरा के लिए अपने पिता के यह शब्द हमेशा एक मार्गदर्शक और ताकत बनकर साथ रहेंगे। जिसने भी यह वीडियो देखा वो भावुक हो गया और आंखों से आंसू छलक गए।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article