वायरल न्यूज़

Video: दुबई में था फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन, बुर्ज खलीफा बनकर पहुंचा भारतीय बच्चा

बच्चे का यह वीडियो देखकर हर कोई मुस्कुरा रहा है। वीडियो देखने से एक बात तो साफ है कि एक छोटा-सा बच्चा भी अपनी क्रिएटिविटी से पूरी दुनिया को खुश कर सकता है।

Image

फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में बुर्ज खलीफा बनकर पहुंचा बच्चा (Instagram/@lovindubai)

सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा और मजेदार वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा बनकर आया है। यह वायरल वीडियो दुबई का बताया जा रहा है। वीडियो में बच्चे का बनाया हुआ कॉस्ट्यूम इतना शानदार है कि उसे हर कोई देखता रह गया। बच्चे की इस क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस ने सबका दिल जीत लिया।

बच्चा बना बुर्ज खलीफा

वीडियो को दुबई के पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज ‘लविन दुबई’ से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा स्टेज पर खड़े होकर पूरे कॉन्फिडेंस में पोज दे रहा है। उसके कॉस्ट्यूम में बुर्ज खलीफा की चमकती लाइट्स, ऊंचाई और पूरा लुक देखने को मिल रहा है। वीडियो के टाइटल में लिखा है कि यूएई के नेशनल डे के थीम पर बच्चे ने बुर्ज खलीफा बनने का फैसला किया। साथ ही वीडियो का कैप्शन भी बहुत क्यूट है, जिसमें लिखा है – “लिटिल बुर्ज खलीफा रिपोर्टिंग फॉर नेशनल डे ड्यूटी!” यानी छोटा बुर्ज खलीफा नेशनल डे की ड्यूटी पर हाजिर!

बुर्ज खलीफा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से आया कमेंट

सबसे शानदार बात तो यह हुई कि असली बुर्ज खलीफा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट किया। उन्होंने बच्चे के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए ताली बजाने वाला इमोजी पोस्ट किया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वहीं, इस वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “ये तो बहुत क्यूट है!” दूसरे ने लिखा, “दिल जीत लिया छोटे ने।” तीसरे ने लिखा, “कितना कॉन्फिडेंट है बच्चा!” चौथे ने लिखा, “दुबई का सबसे प्यारा ट्रिब्यूट!” इसके अलावा हजारों लोगों ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में दिल वाले इमोजी और प्यार भरे कमेंट्स किए हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article