आज का वायरल वीडियो (06-DEC-2025): भारत में सड़कों पर अक्सर आपको कोई ना कोई सरप्राइज जरूर मिल जाएगा। लेकिन इस बार एक विदेशी टूरिस्ट ने बेंगलुरु की सड़क पर जो देखा उसे देखकर वह हक्का-बक्का रह गया। इस हैरान कर देने वाले नजारे का वीडियो उस विदेशी टूरिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है।
बेंगलुरु की सड़क पर देखने को मिला गजब का नजारा
विदेशी टूरिस्ट का नाम पाब्लो गार्सिया है, और इस वक्त वह भारत घूमने के लिए आए हुए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गार्सिया अपने ऑटो के बगल से गुजरते हुए एक ऑटो रिक्शा को देख रहे थे। तभी ऑटो के अंदर बैठे सवारी को देख उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। उन्होंने देखा कि उनके बगल वाले ऑटो में एक छोटी-सी बछिया बिल्कुल आराम से किसी अन्य यात्री की तरह सवार होकर यात्रा कर रही है। उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे मानो वह रोज ऑटो की सवारी कर कहीं जाती हो।
विदेशी टूरिस्ट ने शेयर किया यह वीडियो
इस नजारे को देखने के बाद पाब्लो ने तुरंत अपना फोन निकाला और इस लम्हे का एक वीडियो बना लिया। उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा – “India has the best surprises” यानी “भारत में सबसे अच्छे सरप्राइज मिलते हैं।” बस फिर क्या था, कुछ ही घंटों में यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। अब तक इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है।
वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
वीडियो के कमेंट सेक्शन में सैकड़ों लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आ चुके हैं, जहां कई लोगों ने इसे “क्लासिक बेंगलुरु” का दर्जा दिया, तो कई लोगों ने इसे भारत में रह रहे अद्भुत लोगों का कारनामा बताया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "वेलकम टू इंडिया ब्रो!" दूसरे यूजर ने अपनी पुरानी यादों को शेयर करते हुए लिखा कि उसने भी केरल में ऑटो में बकरी को यात्रा करते हुए देखा था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
