वायरल न्यूज़

बाइक पर बिठा लिया पूरा परिवार, मगर एडजस्टमेंट देखकर छूट जाएगी हंसी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 27, 2023, 01:31 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया में वायरल वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जिसने अपना पूरा परिवार ही बाइक पर बिठा लिया। वीडियो में फिर जो दिखा हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

वीडियो देखकर शायद ही कोई होगा जो अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक पर बिठा लिया पूरा परिवार
  • एडजस्टमेंट देख छूट जाएगी हंसी
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर कभी-कभी यहां ऐसा कुछ सामने आता है कि देखते ही हंसी छूट पड़ती है। अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी। दरअसल वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है, जिसने अपने पूरे परिवार को ही बाइक पर बैठा लिया। इतना ही नहीं शख्स बड़े आराम से बाइक पर सभी को सुरक्षित घर तक भी ले गया।

बाइक पर कमाल का एडजस्टमेंट

शुरुआत से वीडियो देखने पर चलता है कि वाहन सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ रहे हैं। मगर तभी एक ऐसे शख्स पर नजर पड़ती है जिसने अपना पूरा परिवार ही बाइक पर बिठा रखा है। मगर बैठने का एडजस्टमेंट देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। इसमें देखेंगे कि शख्स खुद बाइक चला रहा है। पिछली सीट पर एक लड़का बैठा है। लड़के के ठीक पीछे उसकी मां भी बैठी हैं। देखकर लगता है कि अब बाइक पर बैठने की जरा भी जगह नहीं है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

हंसी नहीं रोक पाएंगे

मगर हंसी छूट जाएगी कि महिला ने जबरदस्त दिमाग लगाते हुए बेटी को गोद में बिठा लिया। मानो महिला आराम से घर में बैठी हैं और बेटी को गोद में बिठा रखा है। फ्रेम में ये एक ऐसा दृश्य है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। मालूम हो कि मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर purnia_parivar नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article