वायरल न्यूज़

Eye Test Challenge: राशन की भीड़ में कहां खो गया साजन, अगर दम है तो ढूंढकर दिखाएं आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 20, 2025, 07:09 AM IST

Eye Test Challenge: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग का टेस्ट वाली इस तस्वीर को हल करने में आज बेहद मजा आने वाला है। वायरल तस्वीर में हर तरफ राशन लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं इसी राशन की भीड़ में एक जगह साजन भी छिपा हुआ है।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर। (Photo/TNN)

Eye Test Challenge: ब्रेन टेस्ट यानी दिमाग को परखने वाली ढेरों तस्वीरों रोज सोशल मीडिया में शेयर की जाती हैं। हमें इन तस्वीरों में छिपे रहस्यों को खोजने का चैलेंज मिलता है। कई बार हम चैलेंज आसानी से पूरा कर लेते हैं। कई बार मुश्किलें भी होती हैं। मगर कुछ चैलेंज को पूरा करने में नानी याद आ जाती है, मगर तय समय में उसका जवाब नहीं ढूंढ पाते हैं।

कितना तेज है आपका दिमाग

यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर शेयर की गई है। तस्वीर में हर तरफ राशन लिखा हुआ नजर आता है। इसमें ऊपर से नीचे सिर्फ शब्द लिखा हुआ देखेंगे। मगर जानते हैं कि इसमें साजन कहीं खो गया है। बेचारा राशन की भीड़ में ऐसी जगह खो गया जिसे ढूंढा ना जका है। आज आपको उसी साजन को ढूंढने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर आप खुद को नजरों का सिकंदर समझते हैं तो जरूर एक कोशिश कीजिए।

दस सेकंड का चैलेंज

बताइए राशन की भीड़ में साजन कहां खो गया है। चैलेंज को पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ 10 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने में समय में साजन को ढूंढ निकाला तो आज के विजेता आप ही हैं। हालांकि जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है।

यहां देखिए जवाब

Brain Test

गोल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना राशन की भीड़ में साजन ऐसी जगह मिला था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article