वायरल न्यूज़

'मेरे मम्मी-पापा नहीं हैं, जब दादा जी की पेंशन आएगी तब...', बच्चे की कहानी सुनकर टीचर समेत पूरा इंटरनेट रोया!

Viral Human Interest Story: सोशल मीडिया पर इस समय एक भावुक कर देने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे की कहानी बताई गई है। माता-पिता के न रहने की वजह से वह अपने दादा जी के साथ रहता है और पेंशन आने पर ही नई स्कूल ड्रेस लेने की बात कहता है।

Image

Trending Video: संघर्ष के बीच पढ़ाई का सपना (फोटो: X/@ChapraZila)

Emotional viral Story: सोशल मीडिया पर इस समय एक छोटे से बच्चे की कहानी इन दिनों लोगों को भावुक कर रही है। यह बच्चा एक सरकारी स्कूल का विद्यार्थी है। उसकी जिंदगी में मुश्किलें बहुत हैं, लेकिन पढ़ाई के प्रति उसका हौसला कम नहीं हुआ है। इस वायरल बच्चे के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। बहुत कम उम्र में उसने अपने मम्मी-पापा को खो दिया। अब वह अपने दादा जी के साथ रहता है। दादा जी ही उसका सहारा हैं और उसी के भरोसे उसका घर चलता है। दादा जी को जो पेंशन मिलती है, उसी से घर का खर्च चलता है और बच्चे की पढ़ाई भी होती है।

'जब दादा जी की पेंशन आएगी, तब नई स्कूल ड्रेस खरीदेंगे'

हाल ही में स्कूल में नए सत्र की शुरुआत हुई थी। बाकी बच्चों की तरह इस बच्चे को भी नई स्कूल ड्रेस की जरूरत थी। लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वह नई ड्रेस (social media Emotional video) नहीं खरीद पाया। जब शिक्षक ने उससे पूछा कि उसने नई यूनिफॉर्म क्यों नहीं पहनी, तो बच्चे ने बड़ी सादगी से जवाब दिया। उसने कहा, “मेरे पापा और मम्मी दोनों नहीं हैं। जब दादा जी की पेंशन आएगी, तब नई स्कूल ड्रेस खरीदेंगे।” बच्चे की यह बात सुनकर वहां मौजूद शिक्षक भी भावुक हो गए। इतनी छोटी उम्र में भी बच्चे ने अपनी परेशानी को बहुत शांत तरीके से बताया। बच्चे की बात सुनकर उसके गुरुजी का दिल पसीज गया। उन्होंने तुरंत अपनी तरफ से उस बच्चे के लिए एक शर्ट और पैंट की व्यवस्था कर दी।

इंटरनेट यूजर्स Viral Video देख हुए भावुक

जब बच्चे को नई ड्रेस मिली तो उसके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। वह बहुत खुश था कि अब वह भी अपने साथियों की तरह स्कूल ड्रेस पहनकर पढ़ाई कर सकेगा। यह छोटी सी घटना हमें यह भी सिखाती है कि समाज में आज भी ऐसे लोग हैं जो दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं। एक शिक्षक ने अपने छोटे से प्रयास से बच्चे के चेहरे पर मुस्कान ला दी। इस कहानी ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हमारे आसपास कई ऐसे बच्चे हैं जो मुश्किल हालात में भी पढ़ाई का सपना देख रहे हैं। अगर समाज और शिक्षक उनका साथ दें, तो वे बच्चे भी आगे बढ़ सकते हैं और अपने जीवन में कुछ अच्छा कर सकते हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर शेयर @ChapraZila नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे साढ़े तीन लाख से ज्यादा बार देखा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article