Emotional Video: कई बार सोशल मीडिया पर ऐसी कहानियां शेयर की जाती हैं, जिसे देखने और सुनने के बाद लोग भावुक हो जाते हैं। हाल में ऐसी एक कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह कहानी है एक ऐसे बच्चे की जिसने अपने जीवन में कभी भी अपना जन्मदिन नहीं मनाया। जब उसका पहला जन्मदिन उसके स्कूल में उसके साथियों और शिक्षकों ने मनाया तो वह भावुक हो गया और उसकी आंखों में आंसू आ गए।
स्कूल के साथियों और टीचर ने दिया सरप्राइज
इस दिल छू लेने वाले वीडियो (Video) को इंस्टाग्राम पर @mindgrade_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बच्चे की स्टोरी शेयर की गई है। जिसमें बताया गया है कि यह मामला कोलंबिया के एबेहिको शहर का है। यहां एक टीचर ने अपने 8 साल के एक छात्र को ऐसा सरप्राइज दिया कि वह उसे जिंदगी भर नहीं भूलेगा।
ये भी पढ़ें:
कभी नहीं मना था इस बच्चे का बर्थडे
वीडियो में दिख रहे बच्चे का नाम एंजेल डेविड बताया गया है। एंजेल बहुत गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। उसकी एक अकेली मां एंजेल समेत उसके चार भाई-बहनों की परवरिश खुद ही करती है। आर्थिक स्थिति सही ना होने के कारण एंजेल की मां उसका बर्थडे कभी नहीं मना पाई ना ही वह कभी एंजेल के दोस्तों को उसके बर्थडे पार्टी पर बुला सकी। इस तरह एंजेल ने अपने जीवन में कभी भी जन्मदिन उत्सव को नहीं देखा था।
ये भी पढ़ें:
टीचर ने स्कूल में मनाया बच्चे का जन्मदिन
जब एंजेल की स्कूल टीचर कासास जिमेनो को इस बारे में पता चला तो उनका दिल पिघल गया। उन्होंने पता किया कि अब एंजेल का न्मदिन कब आने वाला है तो पता चला कि एंजेल का बर्थडे पास में ही है। जिसके बाद टीचर ने एंजेल का बर्थडे मनाने का फैसला किया और बिना बताए उसे एक खास सरप्राइज देने का सोचा। फिर टीचर ने अपने एक दोस्त और एंजेल के सहपाठियों के साथ मिलकर स्कूल में ही बड़ी गुपचुप तरीके से उसके बर्थडे की पार्टी की तैयारी कर ली। जहां क्लासरूम को सजाया गया, केक रखा गया और सभी बच्चे अपने चेहरे पर मुस्कान लिए एंजेल का इंतजार करने लगे।
बच्चे से कटवाया गया केक
कुछ देर बाद जैसे ही एंजेल क्लास में आया और उसे पता चला कि यह पूरा जश्न उसी के लिए है, तो वह भावुक हो गया। एंजेल को भावुक होता देख वहां मौजूद सभी लोग उसे खुशी के जश्न में शामिल करने के लिए साथ में क्लासरूम में ले गए, जहां उसके जन्मदिन की सारी तैयारियां हो रखी थीं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
