सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जहां 40 हजार फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट में केबिन क्रू ने एक कपल की शादी की सालगिरह को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @napkin786 नाम के अकाउंट से शेयर किया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
कैमरे में कैद हुई कपल की खुशी
वीडियो के कैप्शन में यूजर ने एयरलाइन कंपनी को धन्यवाद देते हुए लिखा है, "आसमान में 40,000 फीट की ऊंचाई पर अपनी शादी की सालगिरह मनाते हुए, पत्नी के लिए सरप्राइज केक के साथ, शुक्रिया! आपने इस फ्लाइट को जिंदगी भर के लिए यादगार बना दिया।" वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेन में क्रू मेंबर्स सरप्राइज केक लेकर कपल के पास पहुंचे और उन्हें बधाई दी। फिर कपल की एक प्यारी सी तस्वीर खींची। पत्नी को यह सरप्राइज इतना पसंद आया कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह प्यारा पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर लाखों लोग इसे देखकर भावुक हो रहे हैं।
वीडियो को लोगों ने खूब किया पसंद
वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया। लोग कमेंट्स में एयरलाइन कंपनी की सर्विस की खूब तारीफ कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “एनिवर्सरी आसमान में मनाना, इससे अच्छा क्या हो सकता है।” दूसरे ने कहा, “लाइफलॉन्ग मेमोरी।” तीसरे ने लिखा, "ये छोटे-छोटे जेस्चर से कितनी बड़ी खुशी मिल जाती है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
