वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (04-Jan-2026): सड़क पर फर्राटे भर रही टिर्री, ड्राइवर की खतरनाक स्टंटबाजी देख दहशत में आए लोग

आज का वायरल वीडियो (04-Jan-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: स्टंटबाजी के लिए लोग अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालने से पहले एक बार भी नहीं सोचते। हाल में एक ऐसे ही स्टंटबाज का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक ई-रिक्शा चालक सड़क पर स्टंटबाजी करते हुए नजर आ रहा है।

Image

स्टंटबाजी करते दिखा ड्राइवर (X/@gharkekalesh)

आज का वायरल वीडियो (04-Jan-2026): सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टिर्री सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ती नजर आ रही है। आमतौर पर सवारियों को ढोने वाली इस गाड़ी को जिस तरह से चलाया जा रहा है, उसे देखकर लोग हैरानी और गुस्सा दोनों जता रहे हैं।

टिर्री से खतरनाक स्टंटबाजी करते नजर आया ड्राइवर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टिर्री का ड्राइवर सड़क पर फर्राटे भरते हुए खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। कभी वह तेज रफ्तार में ओवरटेक करता है तो कभी गाड़ी को लहराते हुए चला रहा है। इसी दौरान वह कई बार टिर्री का एक पहिया उठाकर स्टंट करते हुए भी दिख रहा है। सड़क पर चल रहे दूसरे वाहन और राहगीरों को उस टिर्री वाले की हरकत से खतरा साफ महसूस हो रहा है। वीडियो को देख कुछ पलों के लिए तो ऐसा लगता है कि टिर्री वाले की जरा सी चूक बड़े हादसे में बदल सकती थी।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को टिर्री के पीछे चल रहे एक बाइक सवार ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 1300 लोगों ने इसे लाइक किया है।

वीडियो देख टिर्री वाले की हरकत पर भड़के लोग

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे “सरेआम मौत को न्योता देना” बताया है, तो कुछ ने ड्राइवर की इस हरकत को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है। लोगों का कहना है कि इस तरह की स्टंटबाजी न सिर्फ ड्राइवर की जान के लिए खतरा है, बल्कि सड़क पर मौजूद हर इंसान की जान भी खतरे में है। कई यूजर्स ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article