वायरल न्यूज़

Viral Video: बच्चे की मौत का दुख क्या होता है इसे देख समझ जाएंगे, शव को घसीट रही थी हथिनी, वीडियो ने रूला दिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हथिनी अपने मरे हुए बच्चे को घसीट रही थी। यह नजार अंदर तक झकझोर रहा है।

Image

अंदर से झकझोर देने वाला नजारा (तस्वीर सभार- @ParveenKaswan)

Viral Video: इंसान हो या फिर जानवर दुनिया में सबसे ज्यादा दुख संतान को खोने पर ही होता है? किसी भी मां-बाप के लिए इससे बड़ा बोझ कुछ नहीं हो सकता है। कुछ मामले तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर हर किसी के आंखों में आंसू आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको इस तरह के कई मामले देखने को मिल जाएंगे। इन दिनों एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे देखकर लोगों के आंखों में आंसू आ गए। क्योंकि, एक हथिनी (Elephant Video) जिस तरह अपने बच्चे की लाश को घसीट रही थी, उसने सबको अंदर से झकझोर दिया है।

इस धरती पर जितने भी तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं, सबके अंदर इमोशन, भावनाएं होती हैं। हालांकि, कई बार हम इसे इग्नोर भी कर देते हैं। लेकिन, मां की ममता कभी फीकी नहीं पड़ती। इसका उदाहरण भी आप सबने जरूर देखा होगा। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा, अद्भुत, अकल्पनीय नजारा देखने को मिलेगा। इस वीडियो को देखने बाद हर कोई भावुक हो रहा है, आखिर हो भी क्यों ना नजारा ही कुछ ऐसा है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक मासूम हाथी की मौत हो गई है और उसकी मां किसी तरह उसमें जान डालने की कोशिश कर रही है। उस बेजुबान को मालूम है कि उसका बच्चा अब इस दुनिया में नहीं रहा, इसके बावजूद वो हिम्मत नहीं हार रही है। हथिनी अपने बच्चे को घसीट रही है कि कहीं वो जिंदा हो उठे। आखिर, किस तरह का नजारा था आप इस वीडियो में खुद देख लें...

भावुक करने वाला नजारा

इस वीडियो ने आपको भी जरूर अंदर से झकझोर दिया होगा। एक्स पर इस वीडियो को IFS ऑफिसर '@ParveenKaswan' ने शेयर किया है। भावुक करने वाले इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article