Haathi Ka Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में कई बार सोच भी नहीं सकते। कुछ मामले तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कुछ को देखकर तो लोग भौचक्के रह जाते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Funny Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक शख्स ने हाथी को ऐसे चकमा दिया, जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। इतना ही नहीं शख्स का अंदाज देखकर आप यही कहेंगे, 'क्या गुलाटी मारी है'।
विशालकाय हाथी (Elephant Viral Video) को देखकर किसी की भी हालत खराब हो जाती है। ऐसे में जब हाथी किसी के पीछे पड़ता है, तो सामने वाला अपनी जान बचाने के लिए दुम दबाकर भागता है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी एक शख्स कुछ ऐसा ही कर रहा है। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं एक शख्स की नजर विशालकाय हाथी पर पड़ती है। हाथी दौड़ते हुए शख्स की तरफ भागता है। हाथी को देखकर शख्स भी दौड़ता है और एक पेड़ पर चढ़ने लगता है। जब तक शख्स पेड़ पर चढ़ता है, हाथी वहां पहुंच जाता है। इतना ही नहीं हाथी को करीब देख शख्स ज्यादा ऊपर नहीं चढ़ पाता है। इसके बाद जो शख्स करता है उसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।
शख्स ने महफिल लूट ली
तो आपने देखा किस तरह शख्स ने हाथी को चकमा दिया। शख्स का अंदाज देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। इतना ही नहीं नजारे पर लोग जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'drx_deepak_vlogs' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 72 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग तो शख्स की तारीफ भी कर रहे हैं। तो आपको शख्स का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
