वायरल न्यूज़

सैलून में फेशियल कराने पहुंचे 60 साल के ताऊ, Video देख लोग बोले- चचा जान रोज-रोज क्यों जलाते हो हमारी

सैलून में फेशियल कराने पहुंचे 60 साल के ताऊ का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके एक्सप्रेशन और अंदाज देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

Image

फेशियल कराते ताऊ (Instagram/@nosheencancerlife)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीब 60 साल के एक ताऊ सैलून में फेशियल कराते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनका अंदाज और एक्सप्रेशन देखकर लोग खूब हंस रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ताऊ सैलून की कुर्सी पर आराम से बैठे हुए हैं और उनके अगल-बगल उनकी दोनों बेगमें खड़ी नजर आ रही हैं। पार्लर वाला उनके चेहरे पर फेशियल कर उसे सूखने के लिए छोड़ रखा है। वे आराम से कुर्सी पर बैठे अपनी आंखें बंद कर अपनी दोनों बेगमों से बात कर रहे हैं।

जिंदगी के खूब मजे ले रहे हैं ताऊ

ताऊ फेशियल और अपनी शानदार जिंदगी के खूब मजे ले रहे हैं। वे बड़े आराम से बैठे अपनी दोनों बेगमों को अपनी बातों से हंसा रहे हैं। दोनों बेगमों में से एक उम्रदराज है और दूसरी अभी कच्ची उम्र की लग रही है। छोटी बेगम उनकी हर एक बात पर शर्मा रही है और अपनी शर्मीली अदाओं से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। क्या पता शायद छोटी बेगम ताऊ की इन्हीं मजेदार बातों पर अपना दिल हार बैठी हो। वीडियो देखने वाले लोगों को सबसे ज्यादा मजा ताऊ की किस्मत पर आ रहा है। उनके नसीब में दो सुंदर-सुंदर बेगमें और इतना सुख देख लोग उनकी खुशकिस्मती की दात दे रहे हैं।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इस छोटे से क्लिप को लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। कई यूजर्स ने वीडियो पर मजाकिया अंदाज में कमेंट भी किए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ताऊ अपने लुक्स का पूरा ख्याल रख रहे हैं।" दूसरे ने लिखा, "उम्र चाहे कोई भी हो, खुद का ख्याल रखना और खुश रहना सबसे जरूरी है।" तीसरे ने लिखा, "ताऊ भी अब स्मार्ट बनेंगे।" चौथे ने लिखा, "बस करो ताऊ, क्यों हमारी जलाकर लाल किए जा रहे हो।" इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @nosheencancerlife नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article