जिंदगी में कभी-कभी कुछ पल ऐसे होते हैं जो बहुत साधारण होते हुए भी दिल में गहरी छाप छोड़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस समय एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर भी हल्की ही सही लेकिन मुस्कान जरूर आएगी। इंटरनेट पर वायरल यह वीडियो लोगों को खूब भावुक कर रहा है। इस वीडियो में एक बुज़ुर्ग व्यक्ति की जिंदगी की पहली फ्लाइट जर्नी दिखाई गई है। जिसमें परिवार का प्यार उनके साथ साफ नजर आता है।
इस भावुक पल को इंस्टाग्राम पर harshi_tadaa नामक अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में उनके ससुर पहली बार फ्लाइट में सफर करते दिखाई देते हैं। एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर विमान के उड़ान भरने तक बुजुर्ग के चेहरे पर घबराहट और उत्सुकता दोनों साफ झलकती है। इस वीडियो में महिला ने बताया कि जैसे ही फ्लाइट टेकऑफ करने वाली थी। उनके ससुर बार-बार यही सवाल पूछ रहे थे कि कहीं कोई हादसा तो नहीं हो जाएगा। जिसके बाद बहू बताती है कि प्लेन से यात्रा एकदम सुरक्षित है, घबराने की जरूरत नहीं है। बहू ने वायरल वीडियो में बताया कि उनके ससुर की यह पहली हवाई यात्रा है। इससे पहले वह कभी प्लेन में नहीं चढ़े हैं।
लोगों का उमड़ा प्यार
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लोगों की भावनाएं उमड़ पड़ीं। लाखों यूजर्स ने वीडियो देखा और सैकड़ों की संख्या में कमेंट किए। इस वीडियो में न तो कोई मशहूर चेहरा है और न ही कोई दिखावा। इसकी असली ताकत है रिश्तों की सच्चाई, बुज़ुर्गों की सादगी और परिवार का प्यार, जिसने हर उम्र के लोगों को भावुक कर दिया। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले ने लिखा: "आपकी जैसी वाइफ और बहू सबको मिले", दूसरे ने लिखा: "मुस्कान देने के लिए धन्यवाद", तीसरे ने लिखा: "भाई यार, मुझे आपके वीडियो बहुत पसंद हैं, खासकर ससुर जी के साथ वाली", चौथे ने लिखा: "आप दोनों को ऐसे देखते हैं तो अच्छा लगता है और थोड़ी सी जलन भी होती है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
