वायरल न्यूज़

Video Viral: ब्राजील में तूफान का कहर, ताश के पत्तों की तरह ढह गई 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' की मूर्ति

statue of liberty replica collapsed: ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के गुआइबा शहर में आए तेज तूफान के दौरान स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की एक प्रतिकृति गिर गई। अब इस मूर्ति के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Image

ब्राजील में तूफान का कहर, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' की मूर्ति गिरी, देखें वीडियो (फोटो: X/ @BGatesIsaPyscho)

statue of liberty replica collapsed: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर ना सिर्फ देश में हो रही घटनाओं या मनोरंजन संबंधित वीडियो या खबरें देखने को मिलती हैं। बल्कि इस प्लेटफॉर्म पर दुनियाभर की चीजें देखने को मिलती हैं। इसी कड़ी में इस समय इंटरनेट पर सड़क के बीचोंबीच लगी एक मूर्ति के गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के गुआइबा शहर में रविवार को आए भीषण तूफान ने बड़ा नुकसान कर दिया। तेज हवाओं की चपेट में आकर वहां लगी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (statue of liberty replica collapsed) की एक प्रतिकृति धराशायी हो गई।

12 सेकंड का डरावना वीडियो हो रहा वायरल

यह प्रतिमा (statue of liberty replica collapsed) हावन नाम की रिटेल कंपनी के एक बड़े स्टोर के बाहर लगाई गई थी। इस घटना का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ नजर आता है कि करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के बीच यह विशाल प्रतिमा पहले धीरे-धीरे आगे की ओर झुकती है और फिर अचानक स्टोर की पार्किंग में गिर जाती है। उस समय पार्किंग एरिया लगभग खाली था। इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। 12 सेकंड के इस वायरल वीडियो में हम देखते हैं कि पास की सड़क पर तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ रही हैं जबकि लोग और ड्राइवर तेजी से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। गनीमत रही की इस मूर्ति के गिरने के बाद कोई जनहानि नहीं हुई।

इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @BGatesIsaPyscho नाम के शख्स ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'इस बीच ब्राजील में तेज हवाओं के कारण स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की यह प्रतिकृति गिर गई।' इस वीडियो परअब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे प्रतीकात्मक बताया। पहले यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा: "हमने गाड़ी कहां खड़ी की थी, क्या आपको याद नहीं, हमने मूर्ति के नीचे खड़ी की थी?"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article