Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन हर तरह का वीडियो वायरल होता रहता है। जिसमें हम जुगाड़, हंसी-मजाक और डांस वाले वीडियो देखते हैं। पर इस समय एक अलग वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो कपल को दिखाया गया है। ये कपल यंग कपल नहीं हैं बल्कि बुजुर्ग कपल हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि बुजुर्ग साइकिल पर गाय-भैंस के लिए चारा काट कर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसमें साइकिल पर उसके साथ उसकी पत्नी बैठी हुई दिखाई दे रही है। ताऊ अपनी पत्नी को साइकिल के आगे लोहे के हैंडल पर बैठाकर खुद पैदल ही साइकिल खींच रहा है।
वीडियो देखने के बाद आपका दिल भी हो जाएगा गदगद
जबकि पीछे वाली सीट पर उसने घास का गट्ठर रखा हुआ है। वीडियो में आक जगह ऐसा आता है जहां पर ताई कैमरा देखकर मुस्कुरा रही होती है। यह देखने के बाद ताऊ के चेहरे पर भी एक छोटी से मुस्काल आ जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिल भी खुश हो जाएगा। खासकर इस वीडियो को अगर कोई शादीशुदा कपल देख रहा है तो उन्हें भी सीखने को मिलेगा कि कैसे लंबे समय तक पति-पत्नी के बीच रिश्ता और प्यार बना रह सकता है। यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजन कर रहा है बल्कि यह भी सिखाता है कि सच्चा रिश्ता प्यार, भरोसे और साथ निभाने से मजबूत होता है, उम्र इसमें कोई बाधा नहीं डाल सकती।
सोशल मीडिया यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर pk.kumar9027 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। लोगों ने इस वीडियो पर ढेरों रिएक्शन दिए। किसी ने इसे 7 जन्मों का प्यार बताया लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद रिएक्शन देते हुए लिखा: "ईश्वर से प्रार्थना करूंगा इस जोड़े को आखिरी लम्हें तक साथ रखना प्रभु", दूसरे ने लिखा: "यहां तक पहुंचने के लिए एक दूसरे को कितनी बार माफ किया होगा" तीसरे ने लिखा: "इसे 7 जन्म का प्यार कहते हैं, और आजकल का प्यार आओ सनम और जाओ सनम"। चौथे शख्स ने मजेदार कमेंट्स करते हुए लिखा "नाना संभलकर चलो नहीं तो नानी गिर जायेगी।
