वायरल न्यूज़

इंडिया जैसी PRIZE MONEY मांगने लगा पाकिस्तानी कंटेस्टेंट, जज ने कहा- इकॉनमी देख भाई उनकी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 8, 2024, 01:13 PM IST

Viral Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि पाकिस्तान के स्टैंडअप कॉमेडी शॉ में एक कंटेस्टेंट ने प्राइज मनी पर सवाल कर दिया। इसपर जवाब में जज ने जो कुछ कहा बार-बार सुनेंगे और फिर हंसी भी नहीं रोक पाएंगे।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ पाकिस्तान के कॉमेडी शॉ का वीडियो। (Photo/Twitter)

Viral Video Today: सोशल मीडिया में पाकिस्तान से जुड़ा एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 'टैलेंट गॉट पाकिस्तान' से जुड़ा है, जिसे भारत के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' से कॉपी किया गया है। इसमें पाकिस्तान का स्टैंडअप कॉमेडियन है और सामने कुछ लोगों का पैनल है। वीडियो में स्टैंडअप कॉमेडियन को सुनकर वहां मौजूद लोग खूब हंसते हैं। मगर इसी बीच उसने ऐसी बात कह दी कि वीडियो का एक हिस्सा भारत में भी वायरल होने लगा है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

कॉमेडी में भारत की इकॉनमी से तुलना

वायरल हो रहे कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि पाकिस्तान का स्टैंडअप कॉमेडियन स्टेज पर है और सामने जज बैठे हैं। इसमें कॉमेडियन किसी बात का हवाला देकर कहता है, 'मैंने स्क्रिप्ट दिखाई और बोला कि अगर जीत गए तो दस पर्सेंट मेरा।' फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है बड़ा मजेदार होने वाला है। इसमें सामने खड़े लड़के की बात सुनकर जज तपाक से बोलता है कि यहां कोई प्राइज नहीं है। हमने अभी तक अनाउंस किया?

इंडिया की इकॉनमी देख भाई

अब कंटेस्टेंट तपाक से बोलता है कि समय को कॉपी कर रहे हैं तो प्राइज भी कॉपी कर लेते ना। इंडियाज गॉट लेटेंट समय रैना का ही आइडिया है।मालूम हो कि कंटेस्टेंट की ये बात सुनकर शॉ में मौजूद कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाता। अब जज भी तपाक से बोलता है कि इंडिया की इकॉनमी देख भाई। मजेदार है कि यही लाइन बोलते हुए जज का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसपर नेटिजन्स खूब पाकिस्तान का मजाक उड़ रहे हैं।

देखिए वीडियो

मालूम हो कि पाकिस्तानी कॉमेडी से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @JohnyBravo183 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article