वायरल न्यूज़

Viral Video: दूल्हे के सामने महिला ने दोस्त की उतार दी इज्जत, किया ऐसा हाल देखकर लगाएंगे ठहाके

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jun 1, 2023, 12:04 PM IST

Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने दूल्हे के दोस्त के साथ ऐसा खेल किया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

दूल्हे के दोस्त के साथ हुआ खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मजेदार है शादी का वीडियो
  • दूल्हे के दोस्त के साथ महिला ने किया खेल
  • वीडियो पर लोग जमकर ले रहे चटकारे

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों- लाखों वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Dulhe Ka Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) को देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) दिन बनाने वाले होते हैं, जिसे लोग बार-बार देखते हैं। इतना ही नहीं इन वीडियो (Today Viral Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिन बन जाएगा और बार-बार इस वीडियो को भी देखेंगे।

शादियों के सीजन में सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कभी किसी दूल्हे का वीडियो वायरल हो जाता है, तो कभी दुल्हन की। कई बार तो शादी में शामिल हुए लोग भी महफिल लूट लेते हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स शादियों के वीडियो को काफी पसंद करते हैं। इस वायरल वीडियो में दूल्हे के दोस्त के साथ एक महिला ने ऐसा खेल किया, जिसे देखकर ना केवल आप दंग रह जाएंगे बल्कि जमकर ठहाके भी लगाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह महिला लड़के के साथ अजीबोगरीब हरकत कर रही है। दूल्हा बचाने की भी कोशिश कर रहा है, लेकिन महिला रुकने का नाम नहीं लेती। तो पहले आप इस मजेदार वीडियो को देखें...

महिला ने महफिल लूट ली

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। अब यह मजेदार वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'rajasthani_best_song' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि महिला ने तो खेल कर दिया भाई। कुछ का कहना है कि नजारा देखकर दिन बन गया। वहीं, कुछ का कहना है कि शादी में लोग कई बार हद कर देते हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article