वायरल न्यूज़

Viral Video: दूल्हा-दुल्हन के बीच आकर बैठ गया शख्स, फिर जो हुआ उसे देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 05:19 PM IST

Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

भाई के साथ तो खेल हो गया, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
  • बीच में शख्स ने बैठकर लूट ली महफिल
  • सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल

Bride Groom Video: शादियों के सीजन में दूल्हा-दुल्हन के काफी वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ नजारों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। दूल्हा-दुल्हन के वीडियो को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Bride Groom Video) सामने है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी।

हर शादी में कुछ ना कुछ ऐसा देखने को जरूर मिल जाता है, जिसे देखकर या तो लोगों की हंसी छूट जाती है या फिर हैरानी होती है। लेकिन, इस वीडियो (Wedding Video) में अलग ही तरह का नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं जयमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। तभी एक शख्स दूल्हा-दुल्हन के बीच आकर बैठ जाता है। शख्स दुल्हन से चिपकर बैठ जाता है और आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। शख्स को देखकर दुल्हन भी घबरा जाती है और बार-बार उसको देखने को लगती है। फिर क्या होता है आप खुद इस वीडियो को देख लें...

शख्स के साथ ये क्या हुआ...

वीडियो देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। साथ ही सोच रहे होंगे आखिर ऐसा क्या हुआ जो लड़का रो रहा है। किसी ने इस पल को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ajaysingh2.4' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब एक लाख तीस हजार लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है लड़की का प्रेमी है'। एक अन्य ने लिखा, 'भाई भी हो सकता है और बहन की विदाई से काफी दुखी है'। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article