वायरल न्यूज़

Dulhan Video: दुल्हन ने स्टेज पर ही अपने दूल्हे से करवाया ऐसा काम, शर्म से लाल हो गया बेचारा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 12:11 PM IST

Dulha Dulhan Viral Video: एक दुल्हन अपने दूल्हे को स्टेज पर पाकर उससे कुछ ऐसा काम करवाती है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि दूल्हा डांस के लिए उतना उतावला नहीं है, जितनी उतावली दुल्हन नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने दूल्हे का हाथ पकड़कर करारा डांस करती है।

Image

दूल्हा-दुल्हन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे के साथ डांस स्टेज पर पहुंच जाती है दुल्हन
  • दूल्हे का हाथ पकड़कर करती है करारा डांस
  • दुल्हन का डांस देखकर शर्म से लाल हो जाता है दूल्हा

Dulha Dulhan Viral Video: शादियों में आपने दूल्हा-दुल्हन को डांस करते जरूर देखा होगा। हालांकि, इस दौरान एक चीज नोट की होगी कि डांस के दौरान दूल्हा खुलकर नाचता है वहीं दुल्हन शर्माती रहती है। इसके उलट इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको मजा ही आ जाएगा। इस वीडियो में एक दुल्हन अपने दूल्हे को स्टेज पर पाकर उससे कुछ ऐसा काम करवाती है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए हैं।

दुल्हन की हरकतें देखकर शरमा जाता है दूल्हा

वीडियो में देख सकते हैं कि शादी का स्टेज सजा हुआ है। अभी जयमाला का कार्यक्रम नहीं हुआ है। इससे पहले ही दूल्हा-दुल्हन डांस के लिए पहुंच जाते हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि दूल्हा डांस के लिए उतना उतावला नहीं है, जितनी उतावली दुल्हन नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने दूल्हे का हाथ पकड़कर करारा डांस करती है। वह जिस तरह नाचती है, उसे देखकर दूल्हा भी शर्म से लाल-लाल हो जाता है। शायद ही आपने कभी इससे पहले किसी दुल्हन को इस तरह से ताबड़तोड़ डांस करते हुए देखा होगा। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने दूल्हे का हाथ पकड़कर झूमकर नाचती है। इससे दूल्हा बेचारा शर्म से लाल हो जाता है। देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने डांस से स्टेज पर चार चांद लगा देती है। शादी के जोड़े में दूल्हा और दुल्हन दोनों ही गजब ढा रहे हैं। दुल्हन का डांस (Dance) देखकर आप भी कह उठेंगे कि दुल्हन ने स्टेज पर आग लगा दी है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि दूल्हा शर्म से लाल हुआ पड़ा है। आप सुन सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन का डांस देखकर शादी में आए मेहमान एंजॉय करते हैं। दुल्हन इस वीडियो में एकदम ट्रेन्ड डांसर की तरह नाचती दिख रही है। वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article