वायरल न्यूज़

Viral Video: कुत्ते और बंदर के बीच चल रहा था रोमांस, खामोश बैठा देख रहा था मुर्गा, नजारे ने महफिल लूट ली

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर और कुत्ता रोमांटिक हो रहे थे। वहीं, बगल में बैठा मुर्गा चुपचाप देख रहा था। जिसने भी इस नजारे को देखा वो अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहा है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

रोमांटिक नजारा देखकर दंग रह गए लोग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ता और बंदर के बीच रोमांस
  • मुर्गे की हालत देख लोगों की हंसी छूट रही
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से बढ़कर एक अनोखे वीडियो (Today Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कई वीडियो (Today Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कई वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Animal Video) दिलों को छू लेते हैं। वीडियो कोई भी हो यूजर्स इन्हें पसंद करते हैं और मजे लेते हुए रिएक्शन भी देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Wildlife Video) सामने आया है, जिसने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया है। क्योंकि, वीडियो में जिस तरह कुत्ता और बंदर रोमांटिक हो रहे हैं, उसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाएं।

अक्सर आपने जानवरों को आपस में लड़ते हुए ही देखा होगा। हालांकि, कुछ जानवरों के बीच ऐसी दोस्ती होती है, जिसे देखकर लोग हैरान भी रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में दो जानवर रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, एक जगह एक कुत्ता, बंदर और मुर्गा तीनों बैठे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं बंदर के बगल में कुत्ता आराम से बैठा है। लेकिन, बंदर बार-बार कत्ते को किस करते रहता है। वहीं, बेचारा मुर्गा इन दोनों को चुपचाप देखता रहता है। जिस तरह का वहां नजारा था उसने महफिल लूट ली। आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...

जानवरों ने महफिल लूट ली

वीडियो देखकर आपका दिन भी जरूर बन गया होगा और हंसी भी छूट रही होगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'pachwara_love_.studio' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है दोनों के बीच गहरा प्यार है। किसी का कहना है कि ऐसा नजारा तो विरलय ही देखने को मिलता है। आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article