वायरल न्यूज़

Dance Ka Video: पहले नहीं देखा होगा ऐसा अजीब डांस, जिसने देखा पेट पकड़कर बैठ गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 10, 2024, 02:27 PM IST

Dance Ka Video: वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि डांसर अपने डांस में जादू का तड़का लगाता है, मगर उसके दोस्त ने सारा खेल बिगाड़ दिया। फ्रेम में फिर जो दिखा पेट पकड़कर बैठ जाएंगे।

Image

वायरल हुआ डांस का मजेदार वीडियो। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • डांस का अजीब वीडियो
  • देखकर हंसी भी बहुत आएगी
  • आते ही छा गया मजेदार वीडियो

Dance Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां डांस से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ तो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक छाए रहे हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें ऐसा डांस नजर आने वाला है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा। डांस से जुड़ा ये वीडियो इतना मजेदार भी है कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो कुछ ही समय में हजारों लाखों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

डांस का सबसे फनी वीडियो वायरल

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि डांसर स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस दे रहे हैं। एक-एक कर डांसर स्टेज पर पहुंचते हैं और डांस का कमाल दिखाते हैं। इनमें कुछ लोग ग्रुप में भी परफॉर्म करने पहुंचते हैं। इसमें एक ऐसा ही ग्रुप स्टेज पर डांस परफॉर्म करने के लिए पहुंचा। प्लान था कि लोगों को ऐसा डांस दिखाया जाए जिसमें जादू का तड़का भी लगा हो। इसी सोच के तहत ग्रुप ने अपना प्लान बनाया। इसकी शुरुआत में देखेंगे कि एक डांसर स्टेज पर पहुंचा और सीधा लेट गया। दूसरे डांस ने उसके ऊपर कपड़ा ढक दिया।

देखिए वीडियो

फ्रेम में आगे देखेंगे कि ब्रैकग्राउंड में म्यूजिक बजता है। डांसर अपना डांस शुरू करता है। उसके डांस के साथ स्टेज पर लेटा शख्स एकाएक ऊपर की तरफ उठने लगा। देखकर लगता है कि डांसर ने अपने इशारे से उसे हवा में उठा दिया। देखने सबकुछ अजीब लगता है। मगर तभी एक अन्य शख्स स्टेज पर पहुंचा और सारा खेल बिगाड़ दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया पेट पकड़कर हंसेंगे। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर superbakchod नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article