वायरल न्यूज़

Diwali से पहले युवक ने किया शॉकिंग एक्सपेरिमेंट, गाड़ी को बनाया राकेट लॉन्चर और आसमान में मचा दिया कहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 07:26 PM IST

Diwali Video: यूट्यूबर ने अपनी गाड़ी को होम मेड रॉकेट लॉन्चर बनाया और फिर उसने कई सारे रॉकेट लॉन्च कर दिए। इस नजारे का वीडियो सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। जैसे ही रात हुई, युवक ने रॉकेट लॉन्च करके आसमान में कहर ढा दिया। आप देख सकते हैं कि बारूद में आग लगाते ही आसमान में धूम मच जाती है।

Image

रॉकेट लॉन्चर (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
  • आसमान में दिखा हैरान करने वाला नजारा

Diwali Video: दिवाली से पहले एक यूट्यूबर ने बहुत ही शॉकिंग एक्सपेरिमेंट करके सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। यूट्यूबर अमित शर्मा (Amit Sharma) ने अपनी गाड़ी को रॉकेट लॉन्चर की तरह बनाया और फिर आसमान में कहर मचा दिया। इस वीडियो को जिसने भी देखा, उसके होश उड़ गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि यूट्यूबर ने अपनी गाड़ी को होम मेड रॉकेट लॉन्चर बनाया और फिर उसने कई सारे रॉकेट लॉन्च कर दिए। इस नजारे का वीडियो सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं।

हैरान करने वाला नजारा

वीडियो में देखा जा सकता है कि अमित शर्मा नाम के यूट्यूबर ने अपने कुछ दोस्तों की मदद लेकर रॉकेट लॉन्चर तैयार किया। इसके बाद इसे लेकर वह एक खुले मैदान में आ गए। उन्होंने सबसे पहले रॉकेट्स को खरीदा और इसे अपनी गाड़ी में फिट कर दिया। इसके बाद युवक ने रात होने का इंतजार किया। जैसे ही रात हुई, युवक ने रॉकेट लॉन्च करके आसमान में कहर ढा दिया। आप देख सकते हैं कि बारूद में आग लगाते ही आसमान में धूम मच जाती है। देखें वीडियो-

अमित शर्मा ने लॉन्‍चर में कई जगह स्‍काईशॉट फिट कर दिए थे। ये स्‍काईशॉट अलग-अलग रेंज के थे। इस लॉन्‍चर से स्‍काईशॉट को किसी भी दिशा में छोड़ा जा सकता था। अमित शर्मा ने इन्हें खुले आसमान में रखा। इसके बाद मोबाइल का कैमरा सेट करके उसे चालू कर दिया। फिर जब रॉकेट छोड़ना शुरू किया तो पूरे आसमान का नजारा ही बदल गया। आप देख सकते हैं कि छोड़े गए सभी रॉकेट सीधा आसमान की तरफ भागे। इसके बाद एक हजार शॉट्स फायर हुए और आसमान में तेज रोशनी फैल गई।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article