वायरल न्यूज़

Dance Video: हरियाणवी गाने पर देवर-भाभी ने फ्लोर पर लगाई आग, डांस देख यूजर्स हुए दीवाने

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 2, 2023, 03:41 PM IST

इंस्टाग्राम पर देवर भाभी का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों हरियाणवी गाने पर डांस कर रहे हैं। इस डांस वीडियो देखने के बाद आप भी दोनों की जमकर तारीफ करने लगेंगे।

Image

फोटो साभार - इंस्टाग्राम

KEY HIGHLIGHTS
  • देवर भाभी ने किया कमाल का डांस
  • हरियाणवी गाने पर लगाई फ्लोर पर आग
  • जमकर वायरल हो रहा ये डांस वीडियो

Dance Viral Video: इंटरनेट पर हर रोज हजारों-लाखों रील्स अपलोड किए जाते हैं लेकिन इनमें से काफी कम ही ऐसे वीडियो (Viral Video) होते हैं, जो लोगों को पसंद आते हैं और फिर वायरल हो जाते हैं। ये वीडियो भी ऐसा ही है, जिसे हम आपके लिए लेकर आए हैं। इस वीडियो (Dance Video) में देवर-भाभी की जोड़ी डांस करती नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद आपका भी दिल बोलेगा - वंस मोर..वंस मोर।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में देवर-भाभी ने हरियाणवी गाने पर डांस किया है। डीजे फ्लोर पर डांस का यह वीडियो यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में जब आप इन दोनों के डांस को देखेंगे तो आप भी इनके दीवाने हो जाएंगे। डांस का यह वीडियो इंटरनेट पर काफी गर्दा उड़ा रहा है।

डांस वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि जोड़ी हो तो इनके जैसे, एकदम मस्त। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसे कहते हैं असली हरियाणवी डांस। इस वीडियो पर अब तक 3 लाख 87 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो को हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'vikrala_vicky' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article