वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: मारुति 800 में शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़, लोग बोले - भाई ने कार को ही ट्रक समझ लिया

एक्स पर मारुति 800 का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, ड्राइवर ने कार की छत पर 24 ड्रम बांध लिए हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई कार नहीं बल्कि मिनी ट्रक हो।

Image

जुगाड़ लगाकर मारुति 800 की छत पर बांध दिए 24 ड्रम (X)

Desi Jugaad Viral Video: दिमाग के मामले में कोई भारतीयों से आगे निकल जाए, ऐसा भला हो सकता है कभी। यहां के लोगों के पास इतना दिमाग है कि अगर कोई साइंटिस्ट इनसे दिमाग लेने आए, तो ये उसे भी फ्री का ज्ञान दे दें। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आपका कुछ ऐसा ही रिएक्शन होगा, जिसमें एक शख्स मारुति 800 कार ले जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स ने मारुति 800 की छत पर ड्रम बांधा है, वो भी एक-दो ड्रम नहीं पूरे के पूरे 24 ड्रम। जी हां, सुनकर ही आश्चर्य हो रहा है लेकिन इस शख्स ने जुगाड़ लगाते हुए ऐसा कर दिखाया है। अब ऐसे में इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहा है। यूजर्स का कहना है कि इसने तो कार को ही ट्रक समझ लिया।

जुगाड़ लगाकर मारुति 800 की छत पर बांध दिए 24 ड्रम

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यूजर्स के अतरंगे कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भारतीयों के दिमाग के आगे बड़े-बड़े इंजीनियर भी मात खा जाए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई गाड़ी ओवरलोड हो गई है। बता दें, इस वीडियो को '@VishalMalvi_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 26 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article