वायरल

हद है भाई! झोले को मोड़कर बंदे ने बना लिया पॉकेट स्क्वायर, देसी जुगाड़ देख बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर होंगे हैरान

Desi Jugaad Video: कुछ लड़के कहीं दावत में जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इनमें से ज्यादातर ने कोट-पैंट पहना हुआ है। इसी बीच उनमें से एक लड़का किसी दूसरे लड़के से झोले के लिए पूछता है।

Jugaad Video (13)

नहीं देखा होगा ऐसा जुगाड़ (इंस्टाग्रााम)

Desi Jugaad Video: भारत में देसी जुगाड़ करने वाले लोगों की कमी नहीं है। कई बार देसी जुगाड़ से ऐसे-ऐसे काम हो जाते हैं। जिसके बारे में लोगों ने सोचा नहीं होता है। इसी क्रम में एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में एक बंदे ने जो कारनामा कर दिखाया, उसकी आप कल्पना भी नहीं करेंगे। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ऐसा है, जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी भी छूट रही है। सबसे पहले आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है।

वीडियो देख मजा ही आ जाएगा

वीडियो की शुरुआत में आप देख पाएंगे कि कुछ लड़के कहीं दावत में जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इनमें से ज्यादातर ने कोट-पैंट पहना हुआ है। इसी बीच उनमें से एक लड़का किसी दूसरे लड़के से झोले के लिए पूछता है। दरअसल, झोले में वह अपने पुराने जूते रखना चाहता था। तभी वीडियो बनाने वाला बंदा आवाज लगाता है कि इधर-उधर देखो कहीं झोला होगा। इसी बीच झोला खोजने वाले बंदे की नजर उसके ही पास में खड़े एक दूसरे बंदे के कोट में लगे पॉकेट स्क्वायर पर जाती है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि वह झटके में उस पॉकेट स्क्वायर को निकाल लेता है। वीडियो में नजर आएगा कि उस बंदे ने अपने कोट में झोले को ही मोड़कर पॉकेट स्क्वायर की जगह लगाया हुआ था। यह देखकर आपको कहीं से नहीं लगेगा कि बंदे ने झोले को मोड़कर पॉकेट स्क्वायर बनाया है। फिलहाल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उस बंदे के दिमाग की सराहना कर रहे हैं। वीडियो को mangru_sigma_memes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वायरल (Viral News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

आदित्य साहू
आदित्य साहू Author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से ... और देखें

End of Article