सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो (Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक इलेक्ट्रीशियन के देसी दमाग का जुगाड़ लोगों को हैरानी में डाल दे रहा है। इस जुगाड़ वाले वीडियो को देख यकीनन आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा।
ये भी पढ़ें:
इलेक्ट्रीशियन ने फैन के रेगुलेटर को ट्यूबलाइट से कर दिया कनेक्ट
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक इलेक्ट्रीशियन ने फैन के रेगुलेटर को ट्यूबलाइट से कनेक्ट कर दिया है। वैसे आमतौर पर लोग पंखे के रेगुलेटर का इस्तेमाल पंखे की स्पीड कम-ज्यादा करने के लिए करते हैं लेकिन इस इलेक्ट्रिशियन ने अपने खुराफाती दिमाग का इस्तेमाल कर इस रेगुलेटर को लाइट की ब्राइटनेस को कंट्रोल करने का औजार बना दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पंखे के रेगुलेटर को घुमा रही है, जिससे ट्यूबलाइट की रोशनी कम-ज्यादा हो रही है।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
इलेक्ट्रीशियन के इस जुगाड़ को देखकर लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ChadBhishm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो में इस जुगाड़ को देखने के बाद लोग इस पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाएं। जहां कई लोग इसे “Peak Jugaad” कह रहे हैं। तो कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि अब एक ही स्विच से पंखा और लाइट दोनों चला सकते हैं। जबकि कई लोगों ने इस तरह के जुगाड़ को लेकर सावधानियां बरतने की भी सलाह दी। जहां एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसा जुगाड़ हर जगह सही नहीं हो सकता, खासकर LED लाइट्स के लिए। इससे लाइट खराब हो सकती है या शॉर्ट सर्किट का खतरा भी हो सकता है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
