वायरल न्यूज़

Bhabhi Dance: डीजे फ्लोर पर देसी भाभी ने किया गर्दा डांस, ठुमका देख यूजर्स बोले - 440 वोल्ट का करंट दौड़ गया

इंस्टाग्राम पर एक देसी भाभी का कमाल का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाभी पीले रंग का ड्रैस पहनकर कमाल का डांस कर रही हैं।

Image

देसी भाभी ने किया कमाल का डांस (Instagram)

Desi Bhabhi Dance Video: शादी का सीजन हो या घर का कोई फंक्शन.. घर की महिलाओं का इसमें डांस ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। ऐसे में डांस के कई सारे वीडियो भी वायरल होते रहते हैं, जिसमें भाभी लोग अपने डांस का जलवा बिखेरती हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भाभी डीजे पर कमाल का डांस कर रही हैं, जो इतना गजब का है कि आपकी इससे नजर ही नहीं हटेगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में डांस कर रही भाभी ने पीले रंग का ड्रेस पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने हरियाणवी गाने 'नैना के तीर' पर डांस किया है, जो बेहद प्यारा है। डांस के दौरान भाभी के मूव्स और ठुमके देखने लायक हैं, जिसे देखने के बाद आप भी उनके फैन हो जाएंगे। यूजर्स का कहना है कि भाभी के डांस को देख 440 वोल्ट का झटका लगा।

देसी भाभी ने किया कमाल का डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाभी ने अपने डांस से कहर ढा दिया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बेहद ही सुंदर डांस है। बता दें, इस वीडियो को 'um_annu__10' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.89 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article