वायरल न्यूज़

Viral: 'दीदी तेरा देवर दीवाना..' पर लड़के ने किया इतना गजब का डांस, लोग बोले - वीडियो देख दिन बन गया

इंस्टाग्राम पर डांस का एक ऐसा कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। गाने में लड़के ने गजब का डांस किया है।

Image

लेडीज ड्रेस में लड़के ने किया कमाल का डांस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने कमाल का डांस
  • 'दीदी तेरा देवर दीवाना' पर मचाया तहलका
  • खूब वायरल हो रहा ये डांस वीडियो

Boys Funny Dance Video: इंटरनेट पर आपने डांस के कई सारे वीडियो देखे होंगे लेकिन आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं, वो एकदम यूनिक है। इस वीडियो को अगर आपने नहीं देखा है तो समझ लीजिए कि आपने इंस्टाग्राम के एक फनी मोमेंट को देखा ही नहीं। वीडियो में एक लड़का कमाल का डांस कर रहा है, उसका डांस इतना फनी है कि देखने के बाद आप अपनी हंसी रोक ही नहीं पाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़के ने मैक्सी ड्रेस पहन रखा है, जो महिलाएं पहनती हैं। ढीली-ढाली मैक्सी ड्रेस पहनकर लड़के ने 'हम आपके हैं कौन' फिल्म के गाने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' पर क्या कमाल का डांस किया है। उसका ये मजेदार डांस देख आप उसके फैन बन जाएंगे। लड़के के इस डांस से उसके परिवार के लोग भी हंस पड़ते हैं और खूब चीयर्स भी करते हैं।

नाइट ड्रैस में लड़के ने किया कमाल का डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लड़के ने तो इंस्टाग्राम हिलाकर रख दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर ऐसा करने से परिवार खुश होता है तो ये सही है। बता दें, इस वीडियो को 'himanshurajoriyaa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.34 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article