वायरल न्यूज़

Desi Bhabhi Dance: 'मैं नागिन तू सपेरा' गाने पर देसी भाभी ने लेट-लेटकर किया ऐसा डांस, सोशल मीडिया पर लग गई 'आग'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 26, 2023, 11:21 AM IST

Desi Bhabhi Dance Video: सोशल मीडिया पर देसी भाभी का एक मजेदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। आलम ये है कि इस डांस पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

Image

भाभी ने डांस से उड़ा गर्दा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी भाभी का हाहाकारी डांस
  • डांस वीडियो देखकर लोग झूम उठे
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Desi Bhabhi Dance Video: सोशल मीडिया के जमाने में आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। कई बार तो ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर आपकी बोलती बंद हो जाती है। इसी कड़ी में एक देसी भाभी का डांस वीडियो (Deshi Bhabhi Dance) सामने आया है, जिसमें उन्होंने 'मैं नागिन तू सपेरा' गाने पर ऐसा डांस (Dance Video) किया है, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। आलम ये है कि इस डांस वीडियो (Dance Viral Video) को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उसपर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

आजकल सोशल मीडिया पर डांस के काफी मजेदार-मजेदार वीडियो (Bhabhi Dance Video) छाए रहते हैं। इनमें कई लोग तो ऐसे डांस करते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। इस वीडियो में भी एक देसी भाभी ने कुछ ऐसा ही गदर मचाया है। वीडियो में आप देख सकते हैं मेंहदी की रस्म हो रही है। बैकग्राउंड में 'मैं नागिन तू सपेरा' गाना बज रहा है। कई महिलाएं इस गाने पर डांस कर रही हैं। अचानक एक देसी भाभी जोश में आ जाती हैं। गाने पर भाभी जमकर ठुमके लगाने लगती हैं। इसके बाद घूंघट में लेट-लेटकर वो इस तरह डांस करती हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। आलम ये है कि इस डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। तो आप भी पहले देखें ये मजेदार वीडियो...

देसी भाभी का हाहाकारी डांस

इस डांस वीडियो को देखकर आप भी जरूर आपके अंदर भी जोश आ गया होगा। इतना ही नहीं कई लोगों को ठुमके लगाने का भी मन कर रहा होगा। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'neha_ankit26' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस झन्नाटेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां भाभी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग डांस पर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि भाभी ने 'आग' लगा दी। जबकि, कुछ का कहना है कि डांस देखकर दिन बन गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article