वायरल न्यूज़

Desi Bhabhi Dance: 'धक धक करने लगा..' गाने पर देसी भाभी ने लचकाई ऐसी कमर, चाचा-ताऊ बोले- 'ई तो माधुरी को भी फेल कर दी'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 25, 2023, 05:42 PM IST

माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए 'धक धक करने लगा..' गाने पर देसी भाभी ने ऐसी कमर लचकाई कि देखने वाले देखते ही रह गए। इस डांस वीडियो को देखने के बाद चाचा-ताऊ ने कहा कि 'ई तो माधुरी को भी फेल कर दी'।

Image

देसी भाभी का डांस वीडियो वायरल (Image Credit : Heli Daruwala/Youtube)

KEY HIGHLIGHTS
  • माधुरी के गाने पर देसी भाभी का जबरदस्त डांस
  • 'धक धक करने लगा..' गाने पर लचकाई कमर
  • जमकर वायरल हो रहा ये डांस वीडियो

Desi Bhabhi Dance Video: इंटरनेट इन दिनों एक डांस वीडियो (Viral Video) काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देखने के बाद आपको इस डांस के अलावा और कुछ दिखेगा नहीं। ये डांस देसी भाभी ने किया है, वो भी माधुरी दीक्षित के गाने पर। अब ऐसे में कॉम्बिनेशन तो अच्छा बनेगा ही न। इस देसी डांस वीडियो को देखने के बाद आप बार-बार इसे देखना चाहेंगे। वैसे ये वीडियो इतना जबरदस्त है कि यूजर्स द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में इन देसी भाभी ने माधुरी के 'धक धक करने लगा..' गाने पर जिस प्रकार से कमर चलकाई है न, उसे देखने के बाद आप माधुरी को भी भूल जाएंगे। डांस देखने के बाद तो ऐसा लग रहा है कि मानिए, जैसे भाभी ने ही ओरिजिनल डांस किया हो। वैसे इसे देखने के बाद तो चाचा-ताऊ भी बोल पड़े और कहने लगे कि 'ई तो माधुरी को भी फेल कर दी'। आलम ये है कि इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है।

देसी भाभी का डांस वीडियो वायरल

यूट्यूब पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Youtube Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि आप तो एक स्टार परफॉर्मर हैं। वहीं, एक दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि आपके इस बेहतरीन डांस की तारीफ के लिए मेरे पास कोई शब्द ही है। बता दें, इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'Heli Daruwala' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article