वायरल न्यूज़

Bhabhi Dance: 'मारता माजा राजा' गाने पर देसी भाभी ने कातिल अदा से लगा दी आग, एक-एक स्टेप पर लोग भरने लगे आंहें

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jun 2, 2023, 11:11 AM IST

Desi Bhabhi Dance Video: सोशल मीडिया पर एक देसी भाभी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने कातिल अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

Image

भाभी ने डांस से उड़ाया गर्दा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी भाभी का हाहाकारी डांस
  • अंदाज पर फिदा हुए लोग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Desi Bhabhi Dance Video: कई लोगों में डांस (Dance Video) को लेकर काफी खतरनाक पैशन होता है। उन्हें जहां मौका मिलता है जमकर गदर मचाने लगते हैं। इनमें कुछ लोग जहां ट्रेंडस को फॉलो करते हैं, तो कुछ लोग अपने अंदाज में डांस करते हैं। जबकि, कुछ तो ऐसे हाहाकारी डांस (Desi Bhabhi Dance Video) करते हैं, जिन्हें देखकर लोगों में हड़कंप मच जाता है। सोशल मीडिया पर भी डांस के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Dance Viral Video) होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक देसी भाभी का ऐसा डांस वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग जहां इस डांस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी आजकल देसी भाभियों का जलवा है। भाभियों एक से एक मजेदार वीडियो बना रही हैं और लोगों के बीच धमाल मचा रही हैं। खासकर, डांस वीडियो ने तो गदर काट दिया है। अब इस वायरल वीडियो में ही भाभी का जलवा देख लीजिए, भोजपुरी गाना 'मारता माजा राजा' बज रहा है। एक भाभी सफेद साड़ी में इस गाने पर जबरदस्त अंदाज में ठुमके लगा रही हैं। जिस तरह भाभी डांस कर रही हैं उसे देखकर लोग आंहें भरने लगे। कई लोग तो बार-बार इस डांस वीडियो को देख रहे हैं और खुद भी झूम रहे हैं। तो पहले आप इस डांस वीडियो को देखें...

भाभी का धांसू डांस

भाभी का डांस देखकर आप भी जरूर झूम रहे होंगे और बार-बार इस डांस वीडियो को देखने का मन कर रहा होगा। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर यह डांस वीडियो छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस डांस वीडियो को 'khushiyadav12121' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, 87 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि भाभी ने तो गदर मचा दिया। कुछ का कहना है कि भाभी का हाहाकारी डांस है भाई। कुईयों का कहना है कि भाभी ने महफिल लूट ली और दिल जीत लिया। आपको भाभी का डांस कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article