वायरल न्यूज़

Video: छोटा सा जीव जिससे कोबरा भी डर गया, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 27, 2023, 08:51 AM IST

King Cobra Ka Video: इसमें देखेंगे कि किंग कोबरा शिकार की तलाश में था कि तभी उसके ऊपर ऐसा जीव आ गया, जिससे सांप खुद ही डर गया। ये ऐसा नजारा है जो किसी को भी हैरान करेगा।

Image

छोटे से जीव से डर गया किंग कोबरा। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • छोटे से जीव से डरा कोबरा
  • ऊपर आया तो हवा बराबर ना हिला
  • हैरान कर देगा नजारा

King Cobra Ka Video: किंग कोबरा को सबसे खतरनाक प्रजाति का सांप माना जाता है। ये इतना खतरनाक है कि इससे बड़े जानवर भी दूरी बनाकर रखते हैं, क्योंकि ये एक बार डस ले तो किसी का भी बचना बड़ा मुश्किल होता है। मगर बताया जाए कि खतरनाक किंग कोबरा ही किसी छोटे से जीव से डर गया। हैरान हो जाएंगे कि अभी एक ऐसा ही अद्भुत नजारा कैमरे में कैद हुआ है। इसमें देखेंगे कि छोटा सा जीव जैसे ही ऊपर आया कोबरा बिल्कुल जम गया। वो हवा बराबर भी नहीं हिला।

छोटे जीव से डरा किंग कोबरा

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हजारों लाखों व्यूज बटोर चुके इस वीडियो में देखेंगे कि कोबरा शिकार के इंतजार में था। मगर तभी उसे महसूस हुआ कि उसके ऊपर छोटा जीव आ गया। फ्रेम में देखकर मालूम होता है कि सांप का सारा ध्यान शिकार से हटकर उस जीव पर चला गया। जीव अभी भी उसके ऊपर है। इधर सांप हवा बराबर भी नहीं हिलता है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि जीव धीरे-धीरे सांप के बिल्कुल मुंह पर आ गया, मगर कोबरा ऐसे ही जमा रहा। मानो वो बस किसी तरह उसके जाने के इंतजार में है। फ्रेम में ये एक ऐसा दृश्य है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा।

यहां देखिए कोबरा वीडियो

छोटे से जीव से डरने वाले कोबरा के इस वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो कि इंस्टाग्राम पर world_of_snakes नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article