Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने एक्सीडेंट के कई सारे वीडियो देखे होंगे। कई वीडियो इतने भयावह होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको हंसी भी आएगी और आपकी रूह भी कांप जाएगी। यह वीडियो एक शख्स से जुड़ा है, जो ऊंची जगह पर खड़ी बाइक को स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद जो होता है, वह बहुत ही दर्द देने वाला है।
वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक युवक अपनी मोटर साइकिल के ऊपर बैठा हुआ है। इस दौरान मोटर साइकिल डबल स्टैंड पर खड़ी है। आप देख पाएंगे कि वह बाइक को स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच अचानक बाइक उछलती है और हवा में उड़ जाती है। आप देख पाएंगे कि बाइक ऊंची जगह से सीधा जमीन पर कूद जाती है। इसके बाद युवक बाइक समेत धड़ाम से नीचे जाकर गिरता है। बाइक के साथ युवक जिस तरह नीचे गिरता है, उसे युवक को भयंकर चोट लगती है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि बाइक अचानक 'जंपिंग जैक' मोड पर आ जाती है। वह पहले थोड़ा सा हिलती-डुलती है, इसके बाद एकदम से उछलकर हवा में उड़ती है और धड़ाम से जमीन पर जाकर गिरती है। आप देख पाएंगे कि दर्द के मारे युवक की हालत खराब हो जाती है। इस वीडियो को @Arhantt_pvt नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
