वायरल न्यूज़

Dance Ka Video: विदेशी महिला ने साड़ी में देसी गाने पर डांस से मचाया ऐसा गदर, फिदा हो गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 23, 2023, 11:05 AM IST

Dance Viral Video: एक विदेशी महिला ने डांस से ऐसा माहौल बनाया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि विदेशी महिला का देसी स्वैग सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

विदेशी महिला का देसी स्वैग, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • विदेसी महिला का देसी स्वैग
  • डांस से उड़ाया गर्दा
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इतना ही नहीं इस प्लेटफॉर्म के जरिए कब, किसको कामयाबी भी मिल जाए कुछ कह नहीं सकते। इसी कड़ी में एक विदेशी महिला इन दिनों सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड गाने पर महिला जिस तरह ठुमके लगा रही है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि महिला का वीडियो (Dance Video) तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

आज कल विदेशी लोग भी बॉलीवुड के दीवाने हो रहे हैं। हिन्दी फिल्म, भोजपुरी फिल्म के गानों पर विदेशी लोग जमकर ठुमके लगाते रहते हैं। इतना ही नहीं इनका वीडियो (Dance Viral Video) भी काफी वायरल होते रहता है, जिसे लोग काफी पसंद भी करते हैं। इस वायरल वीडियो (Today Viral Video) में एक विदेशी महिला 'चूड़ी जो खनके हाथों में...' गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही है। सबसे बड़ी बात ये है कि विदेशी महिला साड़ी पहनकर जिस अंदाज में डांस कर रही है उसने लोगों को हैरान कर दिया है। आलम ये है कि लोग इस मजेदार वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। तो आप भी विदेशी महिला का जलवा जरूर देखिए...

महिला का स्वैग...

महिला का डांस देखकर पड़ गए ना हैरत में। जिसने भी यह डांस वीडियो देखा वो देखता ही रह गया। अब यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'naina.wa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। डांस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इस डांस को देखकर लोग महिला के दीवाने हो रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो आपको महिला का डांस कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article