वायरल न्यूज़

Dada Ka Video: बुढ़ापे में दादा जी पर चढ़ा स्टंट का खुमार, देखिए किस तरह लग गई लंका!

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 21, 2022, 12:03 PM IST

Dada Ka Stunt Video: सोशल मीडिया पर स्टंट का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

स्टंट करते हुए खेल हो गया...(Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बुजुर्ग को स्टंट करना पड़ा भारी
  • वीडियो देख लोग लगा रहे हैं ठहाके
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Dada Ka Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिलेंगी, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। कई बार तो नजारा पर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो ( Stunt Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसे देखकर ना केवल आप हैरान होंगे, बल्कि जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Trending Video) में एक बुजुर्ग जिस तरह स्कूटी से स्ंटट कर रहे थे और उसका जो परिणाम हुआ उसे देखकर आपकी हंसी जरूर छूट जाएगी। इतना ही नहीं एक बात जरूर कहेंगे, 'इस उम्र में ऐसा कौन करता है भाई'।

आजकल स्टंट को लेकर लोगों में काफी क्रेज बढ़ गया है। कुछ लोग तो स्टंट करने के चक्कर में अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। वहीं, कुछ लोगों का पोपट भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर भी आपको स्टंट के काफी वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाएंगे। अब जरा स्टंट के इस वीडियो को देख लीजिए, किस तरह एक बुजुर्ग बुढ़ापे में स्कूटी से खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। चचा तेज रफ्तार में स्कूटी चलाते हुए आते हैं, स्कूटी का एक पहिया उठा हुआ है। लेकिन, कुछ ही पल बाद उनका बैलेंस बिगड़ता है और फिर जो उनके साथ होता है, उसे अंकल जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे। देखें वीडियो...

दादा जी के साथ तो खेल हो गया...

इस मजेदार वीडियो को देखकर आपकी भी हंसी छूट रही होगी। साथ ही सोच रहे होंगे बुढ़ापे में चचा के साथ तो खेल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'p.s_rajput_0'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। स्ंटट के इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 29 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि चचा के साथ तो खेल हो गया। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि इस उम्र में ऐसा स्टंट करोगे तो ऐसा ही हाल होगा।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article