वायरल न्यूज़

'लगता है गलत मूवी डाउनलोड कर ली', कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? वाले सीन को इन क्यूट से बच्चों ने किया रिक्रिएट

Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि दो छोटे बच्चों ने 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाहुबली: द बिगनिंग के क्लाइमेक्स सीन को बड़े ही क्यूट अंदाज में रिक्रिएट किया है। जिसे देखने के बाद लोग अपना दिल हार बैठें।

Image

बच्चों ने बाहुबली के क्लाइमेक्स सीन को किया रिक्रिएट (Instagram/@memebyseikh)

Aaj ka Viral Video: बाहुबली द बिगनिंग मूवी साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अंत में एक सवाल छोड़ दिया था। वह ये कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? मूवी के दूसरे पार्ट में इस रहस्य को दिखाया गया है। जब तक लोगों ने इस फिल्म के दूसरे पार्ट को नहीं देख लिया तब तक सबकी जुबां पर ये सवाल था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? मूवी के पहले पार्ट में दिखाया गया है कि कटप्पा पीछे से बाहुबली पर तलवार से वार करता है और उसे मौत की नींद सुला देता है।

बच्चों ने कटप्पा और बाहुबली के सीन को किया रिक्रिएट

अब इसी सीन को दो छोटे-छोटे प्यारे बच्चों ने रिक्रिएट किया है। जहां कटप्पा, बाहुबली को विश्वासघात करके मार देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे कटप्पा और बाहुबली की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने सिर पर मुकुट की जगह प्लास्टिक के बर्तन पहने हैं और अपने हाथों में खिलौनों वाली तलवारें लेकर इस सीन को रिक्रिएट कर रहे हैं। एक छोटा बच्चा पीछे से बाहुबली बने बच्चे पर ठीक वैसे ही हमला करता है जैसे कटप्पा ने बाहुबली पर किया था। फिल्म का यह सीन इस बार गंभीर नहीं, बल्कि हंसी और मासूमियत से भरा हुआ है। बच्चों की एक्टिंग और उनकी मस्ती ने लाखों लोगों का दिल लूट लिया।

वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर @memebyseikh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जिसमें एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लगता है मैंने गलत बाहुबली मूवी डाउनलोड कर ली।” दूसरे ने लिखा, "डायरेक्टर ने तो स्क्रिप्ट में यही बोला था।" तीसरे ने लिखा, "डायरेक्टर ने तो स्क्रिप्ट में यही बोला था।" तीसरे ने लिखा, “तलवार गलत जगह डाल दी, वापस निकालो।” चौथे ने लिखा, “बाहुबली, मेरा गलत इस्तेमाल हुआ है।” पांचवें ने लिखा, “कटप्पा ने अपनी औकात दिखा दी।” वहीं, कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को ‘बाहुबली 3’ का नाम दे दिया।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article