वायरल न्यूज़

VIDEO: नाव पर विशालकाय मगरमच्छ ने किया हमला, बोट पर सवार लोगों की हलक में आ गई जान

जंगली जानवरों को देखने के लिए जंगल सफारी करते समय हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए। मगरमच्छ जैसे खतरनाक जीवों के करीब जाने से बचें, क्योंकि वे कभी भी हमला कर सकते हैं। अगर यकीन ना हो तो आप इस वीडियो में खुद देख लीजिए।

Image

नाव पर मगरमच्छ ने किया हमला (Facebook/@Wildman Adventures)

जंगल सफारी करना बहुत रोमांचक होता है। लोग जंगली जानवरों को करीब से देखने और प्रकृति का मजा लेने के लिए ऐसी सफारी पर जाते हैं। लेकिन कभी-कभी यह मजा खतरनाक भी हो जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बड़ा मगरमच्छ पर्यटकों की नाव पर हमला करता नजर आता है। इस वीडियो को देखकर हर कोई डर जाता है और सोचता है कि कितना खतरनाक पल रहा होगा उन लोगों के लिए।

विशालकाय मगरमच्छ ने किया हमला

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ पर्यटक नदी में नाव पर बैठकर जंगल सफारी कर रहे हैं। वे नदी के किनारे के नजारे और जंगली जानवरों की तस्वीरें खींच रहे हैं। तभी नदी के किनारे बैठा एक विशाल मगरमच्छ धीरे-धीरे पानी में उतरता है और नाव के पास आ जाता है। लोगों को मगरमच्छ दिखता तो है, लेकिन वे सोचते हैं कि वह हमला नहीं करेगा। अचानक नाव उसके बहुत करीब पहुंचते ही मगरमच्छ पानी से करीब दो मीटर ऊपर उछलता है और नाव पर झपट पड़ता है। नाव में बैठे लोग जोर-जोर से चीखने लगते हैं। अच्छी बात यह रही कि मगरमच्छ नाव के किनारे तक नहीं पहुंच पाया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सभी पर्यटकों की जान बाल-बाल बची।

वीडियो देख लोग भी सहमे

यह वीडियो फेसबुक पर 'Wildman Adventures' नाम के एक पेज से शेयर किया गया है। इस पेज पर जंगली जानवरों और एडवेंचर से जुड़ी पोस्ट्स आती रहती हैं। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने इसे लाइक और शेयर भी किया है। सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, "इन लोगों की आत्मा तो एक सेकंड के लिए शरीर से बाहर निकल गई होगी।" दूसरे ने कहा, "यह दरिंदा है, इसके इतने करीब क्यों जाना?"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article