Lucknow Firing Case: लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। गोली लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उसके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना के बाद इलाके में पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई।
सिपाही ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा
जानकारी के मुताबिक, नौबस्ता इलाके में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सिपाही कार्तिक बिना हथियार के मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंचा। घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई जारी है।
