वायरल न्यूज़

VIDEO: बाइकर ने मजदूरों को मुफ्त में बांटी आइसक्रीम, गर्मी का सितम झेल रहे चेहरों पर लौट आई मुस्कान

एक बाइकर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बाइकर ने अपने नेक काम से लोगों का दिल जीत लिया।

Image

मजदूरों को आइसक्रीम खिलाता बाइकर (Instagram/@leki_goswami01)

सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो (Video) सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बाइकर ने गर्मी में काम कर रहे मजदूरों के लिए ऐसा काम किया, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। वायरल हो रहा यह वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

बाइकर ने मजदूरों को खिलाई आइसक्रीम

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि बाइकर सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों के पास अपनी बाइक रोकता है और उनसे गर्मी के बारे में पूछता है। चिलचिलाती धूप में काम कर रहे ये मजदूर पहले तो उस बाइक से आराम से बातचीत करते हैं और बातों ही बातों में बाइक अपने बैग की चेन खोल उसमें से आइसक्रीम निकालता है और एक-एक करके सभी मजदूरों को देने लगता है। यह देखकर मजदूर पहले थोड़ा हैरान हो जाते हैं, लेकिन जैसे ही वे आइसक्रीम लेते हैं, उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है। वीडियो में कोई हंसते दिखता है तो कोई बाइकर को धन्यवाद कहते तो वहीं कोई बस चुपचाप उस आइसक्रीम का मजा लेते दिखता है।

वीडियो देख लोगों ने शख्स के इस काम को खूब सराहा

वीडियो में दिख रहे बाइकर का नाम लक्ष्मण भराथी (Lakshman Bharathi) है, जो अक्सर अपने बाइकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस वीडियो को भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @leki_goswami01 से शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां लोग उनके इस नेक काम के लिए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा, "बहुत बढ़िया काम कर रहे हो भैया, भगवान आपको खूब तरक्की दे।" दूसरे ने लिखा, "छोटे-छोटे अच्छे काम भी किसी के दिन को खास बना सकते हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article