वायरल न्यूज़

Viral Video: गाय ने चुपके से शख्स को अनोखे अंदाज में उठाकर पटका, बार-बार देखेंगे ये मजेदार वीडियो

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jun 14, 2023, 11:35 AM IST

Animal Attack Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गाय ने अनोखे अंदाज में शख्स पर हमला किया। इस नजारे को देखने के बाद लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं।

Image

गाय का खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • गाय का खतरनाक अंदाज
  • शख्स पर जोरदार तरीके से किया हमला
  • वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Cow Attack Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर कई बार यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कुछ मामले (Viral Video) तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ को देखकर तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। हालांकि, इन वीडियो (Trending Video) को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Cow Attack Video) में गाय ने एक शख्स के साथ ऐसा खेल किया, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाए।

आपने जानवरों को इंसानों के ऊपर हमला करते हुए जरूर देखा होगा। कई बार तो राह चलते जानवर हमला कर देते हैं। जिसमें इंसान की मौत तक हो जाती है। वहीं, कई बार अनोखे तरीके से हमला किया जाता है, जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो (Animal Video) वायरल हो रहा है, जिसमें एक गाय ने चुपके से शख्स पर हमला कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं शख्स आराम से जा रहा होता है। वहीं, एक गाय खूंटे से बंधी हुई है। जैसे ही शख्स गाय के पास पहुंचता है, गाय उसपर हमला कर देती है। गाय के हमले से शख्स हवा में उछल जाता है। उसके बाद जो नजारा होता है उसे आप बार-बार देखेंगे। तो पहले आप ये मजेदार वीडियो को देखें...

गाय का जोरदार हमला

इस वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'shabuj_lamia' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 60 हजार लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि गाय माता फॉर्म में आ गईं। कुछ का कहना है कि लगता है गाय ने पुराना बदला लिया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article