Watch: पहले हिरण ने खाया सांप, अब जिराफ ने भोजन में चबा ली हड्डी, देखिए ये मजेदार वीडियो..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 13, 2023, 08:29 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक जिराफ हड्डी खाते हुए दिखाई दे रहा है। ऐसे में ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, क्योंकि जिराफ शाकाहारी जानवर माना जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हिरण के बाद जिराफ का वीडियो हुआ वायरल
  • हड्डी खा रहा था जिराफ
  • शाकाहारी होते हुए भी जिराफ ने चबाई हड्डी

Giraffe Chewed Bone Viral Video: इंटरनेट पर जानवरों के कई सारे वीडियोज आपको देखने को मिल जाएंगी। इनमें से ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो काफी बेहतरीन है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी दिमाग हिल जाएगा। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इसी क्रम में, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक जिराफ नजर आ रहा है, जो पेड़-पत्तों की जगह हड्डी चबा-चबाकर खा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो देखने के बाद शायद आपको हैरानी जरूर हो, शायद आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा भी न हो। लेकिन ये शानदार वीडियो ऐसा है कि आप देखते ही रह जाएंगे। ऐसे में हड्डी खा रहे जिराफ का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें, हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक हिरण सांप खाता नजर आ रहा है। अब ऐसे में वायरल हो रहे जिराफ के इस वीडियो पर लोगों के काफी रिएक्शन देखने को मिल रहा है।

End of Feed