वायरल न्यूज़

Viral Video: दरवाजे को सजा रहा था शख्स, अचानक गाय ने ऐसा तांडव मचाया देखकर तोते उड़ जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गाय ने ऐसा तांडव मचाया, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी झटका खा जाएंगे।

Image

गाय का भौकाल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • गाय का धमाल
  • शख्स को उठा-उठाकर पटका
  • नजारा देखकर दंग रह जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं? कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी (Funny Video) छूट जाती है। जबकि, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ नजारे को देखकर लोगों के तोते उड़ जाते हैं। हालांकि, यूजर्स इन वीडियो (Shocking Video) को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Animal Attack Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे।

कई बार हमारे आस-पास जानवर ऐसा भौकाल मचाते हैं, जिन्हें देखकर लोग घबरा जाते हैं। कुछ जानवरों तो सामान के साथ-साथ इंसानों को भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। एक ऐसा ही हाहाकारी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक गाय ने जमकर तांडव मचाया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कुछ लोग मिलकर दरवाजे को सजा रहे हैं। तभी अचानक एक गाय वहां पहुंच जाती है और एक शख्स को ऐसे पटकती है, जिसे देखकर आपके तोते उड़ जाएंगे। तो दिल थामकर ये वीडियो देखें...

गाय ने बिगाड़ा खेल

वीडियो देखकर आपका कलेजा जरूर हिल गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस खतरनाक वीडियो को 'varata_mameyy' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि शख्स के साथ तो खेल हो गया। किसी का कहना है कि बड़ा हाहाकारी हमला था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article